एक्सप्लोरर

'राम-नाम सत्य है.......' बेटी ने भागकर की शादी तो बाप ने उठाया बड़ा कदम, लड़की का कर दिया अंतिम संस्कार

Odisha Living Daughter Last Rites: बेटी के मर्जी के खिलाफ शादी करने के बाद परिवार ने पहले तो उससे नाता तोड़ लिया और उसे 'मृत' घोषित कर दिया. इतना ही नहीं 'पिंड दान' भी कर दिया.

Father Declared living daughter dead: ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में एक विचित्र घटना सामने आई है, जहां एक परिवार ने अपनी इच्छा के खिलाफ हुई शादी का विरोध करते हुए 20 साल की लड़की को सार्वजनिक रूप से मृत घोषित करके गुरुवार (07 सितंबर) को उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

दरअसल, औल थाना इलाके के देमल गांव के मुना मलिक की बेटी दीपांजलि मलिक (20) ने 28 अगस्त को अपने प्रेमी राजेंद्र मलिक (23) के साथ एक मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद बेटी के फैसले से नाराज होकर माता-पिता ने उससे नाता तोड़ लिया और उसे 'मृत' घोषित कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

दीपांजलि के पिता मुना मलिक ने कहा, ‘‘हमारी बेटी राजेंद्र के संग भाग गयी. हमने अउल पुलिस थाने में उसके उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने पता लगा कर हमारी बेटी को हमे सौंप दिया. लेकिन दीपांजलि ने विद्रोह कर दिया और गांव के मंदिर में राजेंद्र के साथ विवाह कर लिया. इससे हमें गहरा दुख पहुंचा है. हमने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है और अब वह हमारे लिए मर चुकी है .’’

मलिक ने कहा, “उसने पूरे परिवार को शर्मसार कर दिया था. हमने सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने के लिए कि हमारी बेटी हमारे लिए मर गई है, 'पिंड दान' किया और 'दशहा भौजी' (किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद आयोजित होने वाले भोज) का आयोजन किया. हमने एक उचित युवक से उसकी शादी का सपना देखा था. लेकिन उसने हमारी बात नहीं मानी और हमारी सहमति के बिना शादी कर ली.''

लड़के के परिवार ने खुशी-खुशी किया स्वीकार

दीपांजलि ने कहा, “मेरी शादी की उम्र हो चुकी थी. मैंने सही फैसला किया है.’ हालांकि, लड़के के माता-पिता बहू के आने से काफी खुश हैं. राजेंद्र के पिता अनंत मलिक ने कहा, “मेरे बेटे ने कोई गलत काम नहीं किया है. हमने दीपांजलि को अपनी बहू के रूप में खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया है.”

केंद्रपाड़ा के मानवाधिकार कार्यकर्ता अमरबारा बिस्वाल ने कहा, “लड़का और लड़की दोनों वयस्क हैं. 18 वर्ष की आयु होने के बाद अपनी पसंद के अनुसार शादी करने के लिए लड़की के भाग जाने में कुछ भी गलत नहीं है. लड़की के परिवार के सदस्यों को उसका अंतिम संस्कार करने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने उसका अंतिम संस्कार करके उसे अपमानित किया और उसके मानवाधिकारों का उल्लंघन किया.”

यह भी पढे़ें:-

G20 Summit 2023: फाइटर जेट, मिसाइल, एंटी ड्रोन सिस्टम... सैकड़ों किमी दूर से ही खतरे को खत्म कर देगी IAF, जी20 के लिए बना ये खास प्लान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget