एक्सप्लोरर

कटक रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, प्लेटफॉर्म पर गिरी जर्जर दीवार, जानें फिर क्या हुआ?

Cuttack Railway Station: ईस्ट कोस्ट रेलवे की तरफ से बताया गया कि प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर अचानक एक दीवार गिर गई, जिसकी वजह से शेड की छत पटरी पर आ गई. ये घटना प्लेटफॉर्म से वंदे भारत गुजरने के बाद हुई.

ओडिशा के कटक रेलवे स्टेशन पर बुधवार (27 अगस्त, 2025) को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहां प्लेटफॉर्म की निर्माणाधीन छत का एक हिस्सा अचानक गिर गया. यह निर्माणाधीन की छत  प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 के ऊपर की थी.  हादसे के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर ट्रेन सेवा को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया.

हादसे में एक शख्स को आई मामूली चोट
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना में एक शख्स मामूली रूप से जख्मी हो गया है और ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित हुआ है. पूर्वी तटीय रेलवे (ECOR) के एक अधिकारी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक पर दीवार गिरने से एक शेड की छत भी ढह कर पटरियों पर गिर गई.

ECOR ने एक बयान में कहा, 'कटक रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के दौरान, पर्याप्त सुरक्षा सावधानियों के साथ कुछ निर्माण कार्य किया जा रहा था. दुर्भाग्य से  दोपहर 3.45 बजे, एक पुरानी दीवार प्लेटफॉर्म पर गिर गई, जिससे प्लेटफॉर्म एक और दो पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बाधित हुई.'

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरने के बाद हुआ हादसा
मौके पर मौजूद एक शख्स के अनुसार, यह घटना वंदे भारत ट्रेन के प्लेटफॉर्म से गुजरने के तुरंत बाद हुई.खुर्दा रोड मंडल के अतिरिक्त मंडलीय रेलवे प्रबंधक (परिचालन) प्रदीप कुमार बेहरा ने कहा, 'घटना में एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.' बेहरा ने कहा, 'जो ढांचा ढहा है, वह बहुत पुराना था. पुनर्विकास कार्य किया रहा था, इसलिए किसी भी आम आदमी को उस हिस्से के पास जाने की अनुमति नहीं थी.'

उन्होंने कहा कि मरम्मत का काम जोरों से किया जा रहा है और रेल सेवा जल्द ही बहाल कर दी जाएगी. कटक के पुलिस उपायुक्त के. ऋषिकेश ज्ञानदेव ने कहा, 'घटना के तुरंत बाद जीआरपी, अग्निशमन सेवा, आरपीएफ और एक मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई. अब मरम्मत का काम किया जा रहा है.

(सुधाकर कुमार की रिपोर्ट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget