एक्सप्लोरर

Odisha Cabinet: ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने शिक्षा मंत्री को पद से हटाया, क्या है वजह?

Bhuvneshwar: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बड़ा कदम उठाते हुए अपनी सरकार के शिक्षा मंत्री को उनके पद से हटा दिया. सीएम पटनायक ने रिव्यू मीटिंग के बाद ये फैसला लिया.

Odisha News: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने शुक्रवार (9 जून) को हायर ऐजूकेशन मिनिस्टर रोहित पुजारी को मंत्री पद से हटा दिया. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों के मुताबिक, बीजू जनता दल (बीजेडी) के शासन में यह पहली बार है, जब खराब प्रदर्शन के लिए एक मंत्री को हटाया गया.

सूत्रों ने बताया कि पटनायक ने राज्यपाल गणेशी लाल से पुजारी का नाम मंत्रिपरिषद् से हटाने की सिफारिश की थी. जिसके बाद उनका विभाग खाद्य और आपूर्ति मंत्री अतनु एस नायक को सौंप दिया. रायराखोल से दो बार के विधायक पुजारी की इस संबंध में अभी प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

पुजारी को पिछले साल जून में मंत्री बनाया गया था

ओडिशा के रायराखोल विधानसभा क्षेत्र से विधायक पुजारी को पिछले साल जून में मंत्री बनाया गया था. सूत्रों के अनुसार, सीएम पटनायक ने 22 मई से दो जून तक सभी विभागों के कामकाज की समीक्षा की थी, जिसमें उच्च शिक्षा विभाग का प्रदर्शन उन्होंने सबसे खराब पाया था. सीएम हर साल 29 मई से पहले अलग-अलग विभागों के प्रदर्शन की समीक्षा करते हैं.

मुख्यमंत्री ने इससे पहले मई महीने में ही स्कूल और जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास और श्रम मंत्री श्रीकांत साहू को इस्तीफा देने के लिए कहा था. जिसके बाद, उनकी जगह पर सुदाम मरांडी और सारदा प्रसाद नायक को मंत्रिपरिषद् में जगह दी गयी थी.

ओडिशा में 21 मंत्री

विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले बीके अरुखा को भी सरकार में जगह दी गयी थी और वित्त मंत्री बनाया गया था. पुजारी के हटाए जाने से मंत्रिपरिषद् में अब मुख्यमंत्री को मिलाकर कुल 21 मंत्री बचे हैं. राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के प्रभावशाली नेता पुजारी हाल में तब खबरों में रहे थे, जब उन्होंने कहा था कि 60 साल से अधिक उम्र के नेताओं को राजनीति छोड़ देनी चाहिए.

बीजू जनता दल (बीजेडी) सरकार के मौजूदा पांचवें कार्यकाल के चौथे वर्ष (29 मई को) के पूरा होने से पहले, पटनायक ने अपने मंत्रियों से 2019 के चुनाव में किए गए क्षेत्रीय पार्टी के वादों को पूरा करने के उनके प्रदर्शन के बारे में यह रिपोर्ट मांगी थी.

ये भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर हिंसा की जांच के लिए CBI ने बनाई SIT, डीआईजी रैंक के अधिकारी को कमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget