एक्सप्लोरर

Prophet Mohammad Remarks Row: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर अब UAE ने की निंदा, जानिए क्या कहा

Prophet Mohammad Controversy: कतर, कुवैत, ईरान के बाद अब यूएई ने भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की है.

UAE On Remarks On Prophet Mohammad: पैगंबर मोहम्मद (Prophet Mohammad) के खिलाफ बीजेपी (BJP) नेताओं की तरफ से की गई विवादित टिप्पणी को लेकर उठा विवाद शांत होता नहीं दिख रहा. कतर (Qatar), कुवैत (Quwait), ईरान (Iran) आदि के बाद अब यूएई (UAE) ने भी पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर निंदा की है. यूएई के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा कि जो व्यवहार नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों के खिलाफ है, उसे यूएई खारिज करता है.

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने कहा कि सभी धार्मिक प्रतीकों का सम्मान किया जाना चाहिए और हेट स्पीच को पूरी तरह से हतोत्साहित किया जाना चाहिए. बयान में आगे कहा गया कि ऐसी बातों से बचना चाहिए जिससे किसी धर्म के अनुयायियों की भावनाएं भड़कने का खतरा हो.

मुस्लिम देशों में है नाराजगी

बता दें कि, बीजेपी नेताओं की ओर से पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर मुस्लिम देशों में काफी नाराजगी है. कई खाड़ी देशों ने इन टिप्पणियों को लेकर भारत के सामने आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज कराया है. वहीं कुवैत, कतर और ईरान ने रविवार को भारतीय राजदूतों को तलब किया था. खाड़ी के अहम देशों ने इन टिप्पणियों की निंदा करते हुए अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज की है. 

ये है पूरा मामला

गौरतलब है कि पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने बीते दिन रविवार को पार्टी प्रवक्ता नूपुर शर्मा को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया था. वहीं नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निकाला दिया था. नवीन कुमार जिंदल, दिल्ली बीजेपी के मीडिया हेड थे. ये पूरा मामला तब शुरू हुआ था जब 27 मई को नूपुर शर्मा ने एक निजी चैनल के डिबेट में हिस्सा लिया था. इस दौरान ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हो रहे विवाद पर चर्चा की जा रही थी.

इस दौरान नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कुछ टिप्पणी (Objectionable Remarks on Prophet Muhammad) कर दी थी. इसके बाद नूपुर की वीडियो वायरल हो गई और उन पर पैगंबर का अपमान करने का आरोप लगाया था. इसके बाद देश में बीजेपी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ और नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग भी उठी थी. 

ये भी पढ़ें- 

Delhi Metro: ब्लू लाइन पर घंटों मेट्रो सेवा प्रभावित रहने से यात्री परेशान, इससे पहले नहीं देखी होंगी ऐसी तस्वीरें 

Kedarnath Dham: केदारनाथ में उतरते समय हेलीपैड से टकराया हेलीकॉप्टर, DGCA ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
सोनम वांगचुक ने किन शर्तों पर तोड़ा अनशन? वीडियो जारी कर बताया, बोले- '26 दिन बाद खाने का स्वाद अच्छा लगता है'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget