एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ में उतरते समय हेलीपैड से टकराया हेलीकॉप्टर, DGCA ने दिए जांच के आदेश

DGCA ने कहा कि केदार घाटी में विमान परिचालन के लिए हमने एक गाइडलाइन जारी की है जिसके अनुसार विमान परिचालित किए जा सकते हैं. जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. 

Kedarnath Yatra: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले में स्थित केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Temple) में पिछले महीने 6 मई को कपाट खोल दिए गए थे. तभी से वहां पर हर दिन तीर्थयात्रियों का तांता लगा हुआ है. ऐसे में पिछले महीने की 31 मई को केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) हेलीपैड पर उतरते समय एक हेलीकॉप्टर की अनियंत्रित हार्ड लैंडिंग होने से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं. 

इस घटना पर बयान जारी करते हुए DGCA ने कहा कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं. हालांकि इस लैंडिंग में किसी भी यात्री के घायल होने की कोई सूचना नहीं है. DGCA ने कहा कि केदार घाटी में विमान परिचालन के लिए हमने एक गाइडलाइन जारी की हुई है जिसके अनुसार ही  विमान परिचालित किए जा सकते हैं. जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. 

59 श्रद्धालुओं की हो चुकी है मौत
आपको बता दें कि किवाड़ खुलने के बाद से ही बाबा के धाम में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा है. जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने में लगभग 4 लाख 82 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री बाबा के धाम में मत्था टेक चुके हैं. लेकिन कपाट खुलने से लेकर अब तक वहां पर लगभग 59 तीर्थयात्रियों की मौत हो चुकी है. केदारनाथ यात्रा करने पहुंच रहे यात्रियों की मौत का सिलसिला लगातार जारी है.

पशुओं के साथ भी हो रही है क्रूरता
गौरीकुंड से केदारनाथ धाम की दूरी पैदल मार्ग से 18 किमी है. इस मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचने के लिए सीधी चढ़ाई है. इसी पैदल मार्ग पर हर दिन साढ़े चार हजार घोड़े-खच्चरों का संचालन हो रहा है. इनमें से कई संचालन पैसा कमाने के लिए इन पशुओं के साथ क्रूरता कर रहे हैं. यही वजह है कि इस रास्ते पर हर दिन कई बेजुबान पशुओं की मौत हो रही है. वहीं जिला प्रशासन की ओर से गठित टास्क फोर्स की टीम ने अब तक ऐसे कई संचालकों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है.

Defence Acquisition: रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की तरफ भारत का बड़ा कदम, 76 हजार करोड़ के हथियार खरीद को मंजूरी

Remarks Against Prophet Muhammad: विवादित टिप्पणी पर एक्शन में मुंबई पुलिस, कमिश्नर बोले- नुपूर शर्मा को जल्द भेजेंगे समन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget