एक्सप्लोरर

लगातार दूसरे महीने घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 1 करोड़ के पार

आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने के दौरान घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 104.89 लाख रही. खास बात ये रही कि इस दौरान विमानों पर औसतन 80 फीसदी से ज्यादा सीटें भरी रहीं.

नई दिल्ली: लगातार दूसरे महीने नवंबर के दौरान घरेलू एयरलाइन कंपनियों ने एक करोड़ से ज्यादा हवाई यात्रियों को एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाया. विमानन बाजार की नियामक संस्था नागर विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए की की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या नवंबर के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या में सालाना आधार पर करीब 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

आंकड़ों के मुताबिक, नवंबर महीने के दौरान घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 104.89 लाख रही. खास बात ये रही कि इस दौरान विमानों पर औसतन 80 फीसदी से ज्यादा सीटें भरी रहीं. वैसे तो बाजार हिस्सेदारी के मामले में इंडिगो अब भी पहले स्थान पर है, लेकिन समय पर उड़ान भरने के मामले में स्पाइसजेट ने बाजी मार ली है. समय पर उड़ान भरने के मामले में सबसे बुरा प्रदर्शन जेट एयरवेज का रहा.

बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो इंडिगो की बाजार हिस्सेदारी करीब 39.4 फीसदी रही यानी औसतन हर पांच में से दो हवाई यात्री ने इंडिगो पर ही सफर किया. 17.5 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ जेट एयरवेज दूसरे और 13.6 फीसदी के साथ एयर इंडिया तीसरे स्थान पर रही. ध्यान रहे कि इस समय घरेलू रास्तों पर इंडिगो, जेट एय़रवेज (जेट लाइट के साथ) और एयर इंडिया के अलावा स्पाइसजेट, गो, विस्तारा और एयर एशिया मुख्य रुप से उड़ानें मुहैया कराती हैं.

समय पर उड़ान की बात करें तो चार महानगरों (दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बैंगलुरू) के प्रदर्शन के आधार पर स्पाइसजेट करीब 82 फीसदी के साथ सबसे आगे रही. यानी स्पाइसेजट के औसतन पांच में से चार उड़ानें समय पर रवाना हुईं. स्पाइसेजट के नाम एक और रिकॉर्ड सबसे ज्यादा सीटों के साथ उड़ान भरने की रही. एयरलान की उड़ानों पर 95 फीसदी से भी ज्याद सीटें भरी रहीं. कंपनी का दावा है कि इतनी ज्यादा सीटों का भरा रहना एक रिकॉर्ड है और उड़ान में सबसे ज्यादा सीटें भरे रहने का ये लगातार 32वां महीना था.

समय पर उड़ान भरने के मामले में इंडिगो दूसरे औऱ एयर इंडिया तीसरे स्थान पर रही. वहीं जेट एयरवेज की महज 54 फीसदी उड़ानें ही समय पर रवाना हो सकीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget