एक्सप्लोरर

Nuh Violence: नूंह हिंसा मामले में कांग्रेस विधायक मामन खान गिरफ्तार, हरियाणा पुलिस का एक्शन

Mamman Khan Arrested: कांग्रेस विधायक मामन खान ने नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तारी से पहले आरोपों के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

Mamman Khan Arrested In Nuh Violence: नूंह हिंसा मामले में हरियाणा पुलिस ने गुरुवार (14 सितंबर) को कांग्रेस विधायक मामन खान को गिरफ्तार कर लिया. मामन खान को 2 बार हरियाणा पुलिस ने समन किया था. दोनों बार खान पुलिस के सामने पेश नहीं हुए थे. उन्होंने अपने बचाव में पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के सामने केस ट्रांसफर की अपील दायर की थी.

हरियाणा सरकार ने गुरुवार (14 सितंबर) को ही हाई कोर्ट को बताया कि नूंह हिंसा के बाद दर्ज प्राथमिकी में कांग्रेस विधायक मामन खान को भी आरोपी बनाया गया है. सरकार ने दावा किया कि इस कदम का समर्थन करने के लिए पुलिस के पास फोन कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूत हैं.

मामन खान का क्या है दावा?

फिरोजपुर झिरका के विधायक खान ने मंगलवार को अदालत का रुख कर गिरफ्तारी से राहत का अनुरोध करते हुए दावा किया था कि उन्हें इस मामले में फंसाया जा रहा है जबकि हिंसा भड़कने के दिन वह नूंह में थे भी नहीं. विधायक के वकील ने सुनवाई के बाद कहा कि खान को अभी पता चला है कि उनका नाम प्राथमिकी में है.

जस्टिस विकास बहल मामले की अगली सुनवाई 19 अक्टूबर को करेंगे. नूंह में 31 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद (VHP) के नेतृत्व वाली शोभायात्रा पर भीड़ ने हमला किया था. हिंसा में 6 लोगों की मौत हो गई थी. इसके बाद बगल के गुरुग्राम में एक मस्जिद पर हुए हमले में एक मौलवी की मौत हो गई थी.

विधायक ने अनुरोध किया कि नूंह में हिंसा से जुड़े सभी मामले एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) को स्थानांतरित कर दिए जाने चाहिए. सरकारी वकील ने अदालत को बताया कि एक एसआईटी पहले ही गठित की जा चुकी है.

सरकार का क्या है दावा?
सरकार की तरफ से हरियाणा के अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक सभरवाल ने सुनवाई के बाद कहा कि सबूत खान के दावे के खिलाफ हैं. सभरवाल ने कहा कि कॉल डिटेल रिकॉर्ड, एक फोन टावर के माध्यम से ट्रैक की गई उनकी लोकेशन, विधायक के निजी सुरक्षा अधिकारी का एक बयान और अन्य सबूत, खान के दावे को ‘‘झूठा’’ साबित करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘अदालत को बताया गया कि जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है. प्राथमिकी के 52 आरोपियों में से 42 को गिरफ्तार किया जा चुका है और एक आरोपी नियमित जमानत पर है. अदालत को जांच एजेंसी द्वारा उसके खिलाफ जुटाए गए सभी सबूतों से अवगत कराया गया.’’ राज्य के वकील ने अदालत को बताया कि सह-आरोपी तौफीक ने भी खान का नाम लिया है. तौफीक को नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था.

शादी की तैयारियों के बीच तिरंगे में लिपटे घर पहुंचा शहीद जवान का शव, हर कोई गमजदा, मंगेतर का रो-रो कर बुरा हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 FIR दर्ज
जंतर-मंतर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, 3 FIR दर्ज
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
‘खुद को ठेकेदार...’, सौरव दास का CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले बड़ा बयान
‘खुद को ठेकेदार...’, सौरव दास का CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले बड़ा बयान
आजम खान के करीबियों पर शिकंजा, ED जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में करेगी जांच
आजम खान के करीबियों पर शिकंजा, ED जौहर ट्रस्ट-यूनिवर्सिटी मामले में करेगी जांच

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? वायरल वीडियो का सच आया सामने
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? सच आया सामने
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
Embed widget