एक्सप्लोरर

भारत ने पृथ्वी-2 मिसाइल का एक और रात्रि परीक्षण किया, 350 किमी दूर तक दुश्मन पर हमला करने में सक्षम

एक महीने से भी कम समय में पृथ्वी-2 मिसाइल का यह दूसरा सफल रात्रि परीक्षण है. पृथ्वी-2 350 KM की दूरी पर स्थित लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम है.

बालासोर: भारत ने शुक्रवार को ओडिशा तट पर स्वदेशी रूप से विकसित परमाणु सक्षम पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का एक और रात्रि परीक्षण किया. सतह से सतह पर मार करनेवाली अत्याधुनिक मिसाइल को बालासोर के नजदीक चांदीपुर स्थित आईटीआर के लॉन्चिंग कॉम्पलेक्स-3 से रात लगभग साढ़े सात बजे दागा गया और परीक्षण सफल रहा.

डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के एक अधिकारी ने बताया कि मिसाइल को एक मोबाइल लॉंचर से दागा गया जो 350 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है. मिसाइल के प्रक्षेपण पथ पर रडारों, इलेक्ट्रो-ऑप्टीकल ट्रैकिंग प्रणाली और टेलीमेट्री स्टेशनों से नजर रखी गई. बंगाल की खाड़ी में प्रभाव बिन्दु के नजदीक स्थित एक पोत पर तैनात टीमों ने मिसाइल द्वारा लक्ष्य को नष्ट किए जाने के दृश्य पर नजर रखी.

इस परीक्षण के लिए उत्पादन भंडार से मिसाइल को औचक ढंग से चुना गया और समूची प्रक्षेपण गतिविधि को सेना की रणनीतिक बल कमान ने अंजाम दिया. प्रशिक्षण अभ्यास के तहत इसपर डीआरडीओ के वैज्ञानिकों ने नजर रखी.

एक महीने में पृथ्वी-2 मिसाइल का दूसरा रात्रि परीक्षण पृथ्वी मिसाइल 500 से 1000 किलोग्राम तक आयुध ले जा सकती है और यह दो इंजनों से परिचालित होती है. एक महीने से भी कम समय में पृथ्वी-2 मिसाइल का यह दूसरा सफल रात्रि परीक्षण है. इससे पहले चांदीपुर स्थित आईटीआर से ही ‘पृथ्वी-2’ का पिछला परीक्षण 23 सितंबर को सूर्यास्त के बाद किया गया था. इस मिसाइल को 2003 में सेना के अस्त्र भंडार में पहले ही शामिल किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- भारत-चीन तनाव: एस जयशंकर बोले- गलवान में झड़प से रिश्तों में गंभीर रूप से उथल-पुथल आई

दुनिया में पहली बार एक दिन में आए 4 लाख से ज्यादा कोरोना केस, अबतक 2 करोड़ 96 लाख मरीज ठीक हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें
जस्टिस भुइयां के बयान से विपक्ष को मिला नया हथियार, कहा- 'CEC हुए एक्सपोज' | बड़ी बातें
सौरव दास का बड़ा दावा, 'अभिजीत दीपके, मुझे और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी की चल रही प्लानिंग'
सौरव दास का बड़ा दावा, 'अभिजीत दीपके, मुझे और आशुतोष रांका की गिरफ्तारी की चल रही प्लानिंग'
Delhi Protests: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, नेहा बोरा को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget