एक्सप्लोरर

एक हफ्ते में हिंदुस्तान ने दी पाक-चीन को डबल टेंशन!

नई दिल्ली: भारतीय सेना के परमाणु बेड़े में एक और मिसाइल शामिल होने को तैयार है. आज 4 हजार किलोमीटर तक मार कर सकने वाली मिसाइल, अग्नि-4 का कामयाब परीक्षण किया गया. महज एक हफ्ते में भारत ने दो अग्नि मिसाइलों का सफल परीक्षण किया. पहली मिसाइल अग्नि 4 है जो चार हजार किलोमीटर की दूरी तक वार कर सकती है तो दूसरी अग्नि 5 जो 5 हजार से ज्यादा दूरी तक वार कर सकती है.

अग्नि 4 की बात करें तो इसकी ज़द में पेशावर, इस्लामाबाद, कराची और क्वेटा सहित पूरा पाकिस्तान है, कमोबेश यही हाल चीन का भी है, बीजिंग और शंघाई सहित करीब-करीब सभी बड़े शहर अग्नि 4 की पहुंच में है.

ठीक एक हफ्ते पहले यानी पिछले सोमवार को अग्नि-5 मिसाइल का भी परीक्षण किया गया था. अग्नि चार जहां 4 हजार किलोमीटर तक मार करने में सक्षम हैं वहीं अग्नि 5 की रेंज पांच हज़ार किलोमीटर है. ये दोनों मिसाइल परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम हैं.

अग्नि-4 की सबसे खास बात है कि इसमें 5 वीं पीढ़ी के कंप्यूटर लगे हैं. मिसाइल की उड़ान के दौरान आने वाली खामियों को ये मिसाइल खुद ब खुद ठीक कर सकती है.

अग्नि सीरीज के सभी मिसाइलों को डीआरडीओ ने तैयार किया है. इस से पहले डीआरडीओ 700 किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि-1, 2 हजार किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि-2 और 2500 किलोमीटर तक मार करने वाली अग्नि-3 मिसाइलें भारतीय सेना को सौंप चुका है.

डीआरडीओ, अब अग्नि- 6 को विकसित करने में जुटा है, ये मिसाइल कई वॉर हेड्स को एक साथ ले जाने में सक्षम होगा साथ ही दुश्मन के रक्षा तंत्र को मात देने में सटीक होगा.

अगर बात पाकिस्तान की करें तो भारत के मिसाइल रेंज के सामने पाकिस्तान कहीं नहीं टिकता. पाकिस्तान की शाहीन-1 मिसाइल की रेंज 700 किलोमीटर है, शाहीन-2 मिसाइल की रेंज 2 हजार किलोमीटर है, वहीं शाहीन-3 मिसाइल की रेंज 2,750 किलोमीटर है.

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान अभी तैमूर नाम की मिसाइल तैयार करने में जुटा है जिसकी मारक क्षमता 5 हजार किलोमीटर होगी. अग्नि-4 और अग्नि-5 के सफल परीक्षण के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच मिसाइल ताकत का फासला और बढ़ गया है जिसे हाल फिलहाल कम कर पाना पाकिस्तान के बस की बात नहीं लगती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
तेलंगाना में मुआवजे के लिए चक्कर काट रही महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी
तेलंगाना में मुआवजे के लिए चक्कर काट रही महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस हिरासत में आरोपी
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
'अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की कोशिश', ममता का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- दिल्ली में करूंगी विरोध प्रदर्शन
'अभिषेक बनर्जी को जान से मारने की कोशिश', ममता का BJP पर बड़ा आरोप, कहा- दिल्ली में करूंगी विरोध प्रदर्शन

वीडियोज

Urban Cruiser EBella: Toyota की सबसे बड़ी गलती? #toyota #urbancruiser #autolive
Bollywood News: प्रियंका चोपड़ा का पूल डे बना इंटरनेट सेंसेशन, ब्लैक मोनोकिनी में ग्लैमरस अंदाज वायरल (01.06.26)
Salman Khan से मिला दूसरा मौका, 'Animal' के बाद बदल गई जिंदगी; Bobby Deol का खुलासा
Mannat: 😍Dua ने बांधा Mannat-Vikrant के प्यार का गठबंधन, भावुक कर देगा यह पल! #sbs
Suvendu Adhikari Cabinet: शुभेंदु कैबिनेट का बड़ा विस्तार | Breaking | West Bengal | BJP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
तिरुचिरापल्ली सीट छोड़ने के बाद CM विजय का रिएक्शन, कहा- स्टालिन जैसा कोई भी...
जम्मू-कश्मीर में महंगाई का झटका, 5 रुपये बढ़े दूध के दाम, नई दरें आज से लागू
जम्मू-कश्मीर में महंगाई का झटका, 5 रुपये बढ़े दूध के दाम, नई दरें आज से लागू
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
IPL खत्म, अब कब एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी; इस दिन टीम इंडिया की जर्सी में बिखेरेंगे जलवा
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
रश्मिका मंदाना ने बढ़ाई 650% फीस! 'कॉकटेल 2' के मेकर्स से वसूली मोटी रकम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
Iran-US War: 'भुगतना होगा परिणाम...', लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
'भुगतना होगा परिणाम...', लेबनान में सैन्य कार्रवाई को लेकर भड़का ईरान, अमेरिका को दी चेतावनी
Doing Shampoo Everyday In Summer: गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
गर्मियों में क्या रोज शैंपू करना सही है, क्या इससे ठीक रहते हैं बाल?
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
RCB की जीत से गदगद हुए पाकिस्तानी, ट्रॉफी उठाते ही विराट के फैंस ने यूं किया सेलिब्रेट- वीडियो वायरल
Embed widget