एक्सप्लोरर

Independence Day: आजादी के 75 साल पूरे होने पर अंतरिक्ष से भी आया भारत के लिए खास बधाई संदेश, देखें वीडियो

Independence Day 2022: भारत को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से एक बहुत ही खास बधाई संदेश मिला है.

India Independence Day 2022: भारत आजादी का जश्न मना रहा है. देश को आजादी मिले 75 साल पूरे हो गए हैं. इस खास मौके पर दुनियाभर से भारत के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं. स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) के खास मौके पर अंतरिक्ष से भी भारत को बधाई संदेश आया है. अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) में मौजूद वैज्ञानिकों ने वीडियो बनाकर भारत को बधाई दी. अतंरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी (Astronaut Samantha Cristoforetti) ने भारत को आजादी के 75 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए खुशी जाहिर की.

अमेरिका में भारत के राजदूत, तरणजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) ने कहा कि भारत को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से एक बहुत ही खास बधाई संदेश मिला है.

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से भारत को बधाई संदेश

भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. इस बीच भारत को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से आजादी के 75 साल पूरे करने पर बधाई मिली है.अंतरिक्ष यात्री सामंथा क्रिस्टोफोरेटी ने देश को स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर बधाई दी है. क्रिस्टोफोरेटी ने कहा कि भारत को आजादी के 75 साल पूरे होने पर बधाई देते हुए खुशी हो रही है. दशकों से अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने कई अंतरिक्ष और विज्ञान मिशनों पर इसरो के साथ सहयोग किया है.

राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने साझा किया वीडियो

अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने ट्विटर पर बधाई संदेश वाला वीडियो साझा किया. उन्होंने लिखा, "आकाश की सीमा नहीं है! अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की ओर से शुभकामनाएं. गर्मजोशी भरे संदेश के लिए अंतरिक्ष यात्री सामंथा की सराहना करें.''

इसरो ने शुक्रिया कहा

इस वीडियो को इसरो ने ट्विटर पर भी शेयर किया, जिसमें उसने 'आजादी का अमृत महोत्सव' पर नासा (NASA), ईएसए और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया. अल जज़ीरा के अनुसार, इसरो के ट्वीट को 22,000 से अधिक यूजर्स ने पसंद किया और 4,000 से अधिक बार फिर से शेयर किया है.

'गगनयान मिशन' की तैयारी

अंतरिक्ष वैज्ञानिक सामंथा क्रिस्टोफोरेटी (Astronaut Samantha Cristoforetti) ने कहा कि इसरो (ISRO) के साथ हमारी साझेदारी का विस्तार और ब्रह्मांड और अंतरिक्ष में भविष्य में खोज करना हम सभी का लक्ष्य है. भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को कुछ परीक्षणों के आधार पर अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. अगर यह सफल हो जाता है तो 'गगनयान मिशन' भारत को अमेरिका, रूस और चीन के बाद मनुष्यों को अंतरिक्ष में भेजने वाला दुनिया का चौथा देश बना देगा. सरकार ने कहा है कि गगनयान मिशन (Gaganyaan mission) की तैयारी पूरी है.

ये भी पढ़ें:

PM Modi Speech: जानिए महिलाओं के किस दर्द को पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से किया महसूस, देश का हर नागरिक हुआ भावुक

PM Modi Speech Highlights: जय जवान से जय अनुसंधान तक, 5 प्रण और 5G का जिक्र, जानें PM मोदी के भाषण की 22 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
एयरफोर्स में सपना बनकर रह गया मेक इन इंडिया! एलसीए तेजस का क्या हुआ? पढ़ें पूरी स्टोरी
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
दिल्ली में मुस्लिम बुद्धिजीवियों का राष्ट्रीय मंथन... पुलिस कार्रवाई, जौहर यूनिवर्सिटी और UCC पर प्रस्ताव पारित
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget