एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी की बैठक से ठीक पहले NSUI की प्रभारी रुचि गुप्ता ने दे दिया इस्तीफा, बताया ये कारण

NSUI की प्रभारी ने इस्तीफा देने के लिए उस दिन को चुना जिस दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो रही है. इस बैठक में पार्टी के कई असन्तुष्ट नेता भी शामिल हैं जिन्होंने संगठन में चुनाव और बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी.

नई दिल्लीः  कांग्रेस में जारी आंतरिक घमासान का असर उसके अनुषांगिक संगठनों पर भी पड़ने लगा है. बता दें कि कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर निशाना साधते हुए पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई की प्रभारी रुचि गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रुचि गुप्ता ने एनएसयूआई के अंदर सांगठनिक फेरबदल में हो रही देरी को वजह बताते हुए प्रभारी पद से इस्तीफा दिया है. रुचि गुप्ता ने अपने इस्तीफे का एलान ट्विटर पर किया है.

व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजा ये संदेश

वहीं एनएसयूआई के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में अपने इस्तीफे का संदेश साझा करते हुए रूचि गुप्ता ने लिखा है कि "मैंने इस्तीफा दे दिया है. जैसा कि आप जानते हैं, कई महीनों से महत्वपूर्ण सांगठनिक बदलाव लंबित हैं. संगठन महासचिव की वजह से हो रही इस देरी के कारण संगठन का नुकसान हो रहा है. मौजूदा हालात में यह संभव नहीं है कि बार-बार कांग्रेस अध्यक्ष तक बात ले जाई जाए."

सोनिया गांधी की वरिष्ठ नेताओं के साथ है बैठक

गौरतलब है कि एनएसयूआई की प्रभारी ने इस्तीफा देने के लिए उस दिन को चुना जिस दिन कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो रही है. इस बैठक में पार्टी के कई असन्तुष्ट नेता भी शामिल हैं जिन्होंने संगठन में चुनाव और बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी थी.

बैठक में महासचिव केसी वेणुगोपाल नहीं हैं शामिल

अहम बात यह है कि सोनिया गांधी की बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल शामिल नहीं हैं. दूसरी तरफ उन्हें निशाने पर ले कर एनएसयूआई की प्रभारी ने इस्तीफा दे कर साफ कर दिया है कांग्रेस में अंदरूनी विवाद काफी गहरा है. कांग्रेस सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में रूचि गुप्ता की विदाई तय थी हालांकि उनके इस्तीफे और इस्तीफे की टाइमिंग से पार्टी के अंदर लोग हैरान हैं.

ये भी पढ़ें

पीएम मोदी बोले- 'आत्मनिर्भर भारत के लिए मैन्युफैक्चरिंग पर है विशेष फोकस, इसे बढ़ाने के लिए निरंतर कर रहे सुधार'

Weather Update: दिल्ली में आज गिर सकता है 2 डिग्री तक टेंपरेचर ! इन राज्यों में बारिश की है संभावना-जानें पूरा हाल

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर क्या है कांग्रेस का स्टैंड? खरगे ने खुद बताया
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
बिहार में करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED ने 5 ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
'दबाई जा रही युवाओं की आवाज', फीस बढ़ोतरी और सीट कटौती पर गरजे राहुल गांधी
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget