एक्सप्लोरर

गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे अजीत डोभाल, पार्लियामेंट ऑफिस में हो रही मीटिंग

Ajit Doval Meets Amit Shah: नई संसद में विशेष सत्र चल रहा है. इस दौरान एनएसए अजीत डोभाल गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए संसद के कार्यालय पहुंचे हैं.

NSA Meets Home Minister: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल बुधवार (20 सितंबर) को गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. उनकी ये मुलाकात पार्लियामेंट स्थित ऑफिस में हो रही है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इस मुलाकात में आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे को लेकर बात हो रही है. 

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तान समर्थकों को लेकर चल रही तनातनी के बीच इस बैठक को अहम माना जा रहा है. दरअसल, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने संसद में खुलेआम आरोप लगाते हुए कहा कि खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की हत्या में भारत सरकार के एजेंट्स का हाथ है. इस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच एक बैठक हुई. इससे पहले दिल्ली में हुए जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान भी अजीत डोभाल ने अपने समकक्षों के सामने खालिस्तान चरमपंथ का मुद्दा उठाया था.

कनाडा ने मांगा था सहयोग

इसके अलावा, कनाडा ने अमेरिका समेत अपने करीबियों से सार्वजनिक रूप में हत्या की निंदा करने के लिए कहा था. इस पर बाइडेन प्रशासन ने ट्रूडो के प्रस्ताव को खारिज कर दिया. वहीं ट्रूडो की ओर से संसद में आरोप लगाने के बाद ओटावा में एक भारतीय राजनयिक को निष्काषित कर दिया गया. इसके जवाब में नई दिल्ली ने भी एक कनाडाई राजनयिक को निकाल दिया. भारत ने ट्रूडो के आरोपों को बेतुका बताया है.

भारत ने क्या कहा?

भारत सरकार ने मंगलवार (19 सितंबर) को एक बयान जारी करते हुए कहा था, “आरोप खालिस्तान आतंकियों और चरपंथियों से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं. इन लोगों को कनाडा में शरण दी गई है और भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए खतरा बने हुए हैं. इस मामले पर कनाडा की निष्क्रियता लंबे समय से लगातार चिंता का विषय बनी हुई है.”

ये भी पढ़ें: कनाडा में खालिस्तानियों का इतिहास: पोखरण परमाणु परीक्षण, ट्रूडो के पिता का गुस्सा, ऑपरेशन ब्लूस्टार और राजनीतिक शरण का सिलसिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget