एक्सप्लोरर

NSA अजीत डोभाल ने कहा- इस्लाम के खिलाफ कट्टरपंथ और आतंकवाद, धर्म का न हो संकीर्ण इस्तेमाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि सीरिया और अफगानिस्तान को आतंकवाद का मंच बना दिया गया है. हमारा लक्ष्य एशिया में सौहार्द्र और शांति है .

Ajit Doval On Islam: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने सीमा पार आतंकवाद और आईएसआईएस से प्रेरित आतंकवाद को मानवता के खिलाफ सबसे बड़ी चुनौती करार दिया.  नई दिल्ली में मंगलवार को भारत और इंडोनेशिया के बीच एक दूसरे के धर्म के प्रति शांति और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखने में उलेमाओं की भूमिका पर आयोजित चर्चा के दौरान अजीत डोभाल ने कहा कि उग्रवाद और आतंकवाद इस्लाम के खिलाफ है, क्योंकि इस्लाम का मतलब शांति और खुशहाली होती है.

धर्म का न हो संकीर्ण प्रयोग

डोभाल ने इंडोनेशिया के एनएसए महमूद मोहम्मद के साथ आए हाई लेवल उलेमाओं के डेलीगेशन में कहा कि ऐसी ताकतों के विरोध को किसी धर्म के खिलाफ टकराव के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवकों की ऊर्जा को सही दिशा देने की ज़रूरत है. धर्म का संकीर्ण प्रयोग नहीं होना चाहिए . उलेमा को टेक्नोलोजी का भी प्रयोग करना चाहिए प्रोपेगेंडा और नफरत से निपटने के लिए. इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हेट स्पीच, पक्षपात, प्रोपेगेंडा, हिंसा और धर्म के दुरुपयोग का कोई स्थान नहीं.

सीरिया-अफगानिस्तान ने बनाया आतंकवाद का मंच

एनएसए ने आगे कहा कि सीरिया और अफगानिस्तान को आतंकवाद का मंच बना दिया गया है. हमारा लक्ष्य एशिया में सौहार्द्र और शांति है. उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता सदियों पुराना है चोल वंश के समय भी भारत का इंडोनेशिया से व्यापारिक रिश्ता था. हमारा गहरा रिश्ता टूरिज़्म के कारण भी है - हर भारत से सैलानी बाली जाते हैं, वहां हिंदू मंदिर भी है. विश्व का पहला सबसे बड़ा मुस्लिम देश इंडोनेशिया है जबकि भारत तीसरा सबसे बड़ा मुस्लिम देश है. गुजरात और बंगाल के कई सूफ़ी इंडोनेशिया मूल से रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सिविल सोसायटी से गहरे जुड़े होने के कारण उलेमा ये काम बेहतर कर सकते हैं. 1.7 बिलियन विश्व जनसंख्या हम दोनों हैं और इंडोनेशिया सद्भाव का उदाहरण है. इसके बाद इंडोनेशिया के एनएसए महमूद मोहम्मद ने कहा कि इंडोनेशिया सहिष्णुता और सहअस्तित्व में विश्वास रखता है. हम ये मानते हैं कि हमें एक दूसरे से सीखना चाहिए और एक दूसरे की बेस्ट प्रैक्टिस को अपनाना चाहिए.

धर्म जोड़ने के लिए है दूर करने के लिए नहीं. धर्म वैश्विक समस्याओं के हल का पार्ट होना चाहिए.  महमूद  मोहम्मद ने आगे कहा कि इंडोनेशिया में 1000 स्थानीय भाषा है और 700 से ज़्यादा जनजातियाँ हैं. हमने सीखा है यूनिटी इन डाईवार्सिटी और डिसक्रिमिनेशन और असहिष्णुता को दूर करना है.

ये भी पढ़ें: पति के थे अवैध संबंध, सौतेली बेटी पर रखता था गंदी नजर, जानें अंजन दास मर्डर केस से जुड़े 10 बड़े राज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget