एक्सप्लोरर

Ajit Doval in Russia: एक महीने में दूसरी बार मिले अजीत डोभाल और रूस के NSA, क्या है इन बैठकों के मायने? यहां जानिए

Ajit Doval in Russia: रूस और भारत के संबंध काफी मधुर रहे हैं. एनएसए डोभाल इसी महीने एससीओ की एक बैठक के दौरान भी रूसी समकक्ष निकोलाई पेत्रुशेव से मिले थे.

NSA Ajit News: नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (एनएसए) अजीत डोभाल ने बुधवार (24 अप्रैल) को रूस के एनएसए निकोलाई पेत्रुशेव से मुलाकात की. इस महीने हुई दोनों के बीच ये दूसरी मुलाकात रही. इस दौरान डोभाल और पेत्रुशेव ने भारत-रूस द्विपक्षीय सहयोग में हुई प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई. डोभाल ने रूस के अलावा म्यांमार समेत कई देशों के एनएसए के साथ मुलाकात की. 

रूस की राजधानी मॉस्को में मौजूद भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया, डोभाल सेंट पीटर्सबर्ग में सुरक्षा मामलों के लिए जिम्मेदार 'हाई रैंकिंग ऑफिशियल्स की बारहवीं अंतरराष्ट्रीय बैठक' में हिस्सा लेने रूस पहुंचे. यहां उन्होंने रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव पेत्रुशेव के साथ द्विपक्षीय बैठक की. दूतावास ने कहा, "दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग में प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की."

एससीओ समिट में भी हुई थी डोभाल और पेत्रुशेव की मुलाकात

एनएसए डोभाल ने 22 मार्च को मॉस्को के क्रोकस सिटी हॉल में हुए बर्बर आतंकी हमले की निंदा की. इस महीने की शुरुआत में, डोभाल ने अस्ताना में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों की सुरक्षा परिषदों के सचिवों की 19वीं वार्षिक बैठक के मौके पर पेत्रुशेव से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने आतंकवाद के खतरे से निपटने के लिए रूस की सरकार और लोगों के साथ भारत की एकजुटता से अवगत कराया. 

दोनों देशों को पिछले कुछ सालों में आतंकवाद से जूझना पड़ा है. मॉस्को में हुए हमले ने सभी को झकझोर कर रख दिया था. भारत भी इस तरह के हमले झेल चुका है. यही वजह है कि वह रूस के साथ मिलकर दुनिया को इस खतरे से मुक्त कराना चाहता है. भारत-रूस के बीच रक्षा व्यापार भी काफी ज्यादा होता है. इसलिए कई बार इस तरह की मुलाकातों में नए हथियारों को लेकर भी चर्चा की जाती है. 

म्यांमार के एनएसए और डोभाल के बीच शरणार्थियों पर हुई चर्चा

एनएसए अजीत डोभाल ने अपने म्यांमार के समकक्ष एडमिरल मो आंग के साथ भी द्विपक्षीय बैठक की. उन्होंने एडमिरल आंग से मुलाकात के दौरान म्यांमार के मौजूदा हालात और वहां भारत के जरिए फंडेड इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट के बारे में जाना. मॉस्को में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा, "उन्होंने (डोभाल और आंग) भारत-म्यांमार सीमा पर हाल के घटनाक्रमों को लेकर भी चर्चा की, जिसमें सुरक्षा, शरणार्थियों, विकास परियोजनाओं आदि से संबंधित मुद्दे शामिल थे."

यह भी पढ़ें: 'देश के इतिहास पर कोई नहीं उठा सकता सवाल', NSA अजित डोभाल ने बताई ये तीन वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
'बेहद निंदनीय', 'वंदे मातरम् प्रस्ताव ' पर BJP ने कांग्रेस को घेरा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
तमिलनाडु-बंगाल के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे शाह, जानें क्या है एजेंडा
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल
'लीगल कॉकरोच आ रहे हैं', बार काउंसिल के चेयरमैन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का कॉल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget