एक्सप्लोरर

'तिरुपति लड्डू में अब तंबाकू', श्रद्धालु के दावे के बाद मचा हड़कंप, जानें तिरुमाला बोर्ड ने क्या दिया जवाब?

तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. लड्डुओं में जानवरों की चर्बी के बाद अब एक श्रद्धालु ने प्रसाद में तंबाकू निकलने का दावा किया है.

तिरुपति प्रसाद में मिलावट को लेकर बवाल मचा है. इन सबके बीच एक श्रद्धालु ने चौंकाने वाला दावा किया है. श्रद्धालु ने दावा किया है कि उसे प्रसाद में मिले लड्डू में एक पुड़िया निकली, जिसमें तंबाकू था. श्रद्धालु का ये दावा ऐसे वक्त पर आया, जब तिरुपति में प्रसाद के तौर पर मिलने वाले लड्डुओं में जानवरों की चर्बी मिलाने के आरोपों पर घमासान मचा है. हालांकि, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यह दावा निंदनीय है कि तिरुपति लड्डू में तंबाकू होता है. 

दरअसल, खम्मम जिले के रहने वाले डोंथु पद्मावती ने दावा किया था कि वे 19 सितंबर को तिरुपति मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे. इस दौरान उन्हें प्रसाद वाले लड्डू में तंबाकू मिला. 

ये दिल दहला देने वाली घटना- श्रद्धालु

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पद्मावती ने कहा, "वे जैसे ही अपने पड़ोस में लड्डू बांटने वाली थी, उन्हें एक छोटे कागज में तंबाकू लिपटा हुआ मिला, यह देखकर वे डर गईं. उन्होंने आगे कहा, प्रसादम को पवित्र माना जाता है और इस तरह का तंबाकू पाया जाना दिल दहला देने वाला है. 

तिरुपति प्रसादम लड्डू को लेकर क्यों मचा हुआ है बवाल?

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से तिरुपति प्रसादम लड्डू को लेकर आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू के आरोपों के बाद बवाल मचा हुआ है. चंद्रबाबू नायडू ने दावा किया था कि जगन रेड्डी सरकार में लड्डुओं में इस्तेमाल होने वाले घी में जानवरों की चर्बी मिलाई गई थी. उनके इस दावे के समर्थन में उनकी पार्टी टीडीपी ने गुजरात की एक लैब की रिपोर्ट भी जारी की थी. इसमें लड्डुओं के लिए इस्तेमाल घी में पशुओं की चर्बी की पुष्टि हुई थी. 

जगन मोहन रेड्डी ने लिखी पीएम मोदी चिट्ठी

इस मामले में पूर्व सीएम जगन मोहन रेड्डी ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर जांच कराने की मांग की है. साथ ही उन्होंने सीएम चंद्रबाबू नायडू को फटकार लगाने के लिए भी कहा था. उन्होंने आरोप लगाया था कि चंद्रबाबू नायडू के झूठे आरोपों के चलते तिरुपति की छवि धूमिल हुई है और करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
भारत-नेपाल सीमा पर SSB ने अमेरिकी नागरिक को पकड़ा, बिना वैध कागजात नेपाल में घुसने की कर रहा था कोशिश
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
रंगारेड्डी में छह लोगों की जान लेने वाले हत्यारे राजकुमार ने कर ली आत्महत्या, पुलिस ने शव किया बरामद
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा और नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
शरीर पर 51 बार चाकू से गोदा, नाले में बहाया शव…, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली दंगे के खौफनाक मर्डर की कहानी
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget