एक्सप्लोरर

अब जनरल बोगी में भी होगा सीट रिज़र्वेशन, धक्कामुक्की से मिलेगी निजात

रेलवे ने पूरब (PURB) यानी पास फॉर अनरिजर्वड बोर्डिंग नाम का मोबाइल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल लॉन्च किया है. इसके लिए साधारण टिकट खरीद कर ट्रेने की जनरल बोगी में आप अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं.

नई दिल्ली: भारतीय रेल की नई पहल पूरब (P.U.R.B) यानी ‘पास फॉर अनरिजर्वड बोर्डिंग’ से उन यात्रियों का सफर अब अधिक सुविधाजनक हो जाएगा जो ट्रेन की जनरल बोगी में सफर करते हैं. रेल मंत्रालय की कोशिश है कि रेलवे में टेक्नोलोजी का अधिक से अधिक प्रयोग किया जाय, इसी क्रम में रेलवे ने पूरब को लॉन्च किया है.

क्या है ‘पूरब’ की सुविधा

मोबाइल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल ''पूरब'' के जरिए यात्री साधारण टिकट खरीदकर ट्रेन की जनरल बोगी में अपनी सीट रिजर्व करवा सकते हैं.

यात्रियों को क्या करना होगा

यात्रियों को साधारण टिकट खरीदकर ‘पूरब’ काउंटर पर जाना होगा. वहां रेलवे कर्मचारी यात्री की फोटो खींचकर, ट्रेन के नंबर के साथ रिजर्व सीट की जानकारी व्हास्टएप के माध्यम से यात्री तक पहुंचा देंगे. इसके बाद ट्रेन की बोगी के बाहर TTE और RPF के जवान फोटो मिलाकर यात्री को आवंटित सीट पर बैठने देंगे.

जिनके पास नहीं है स्मार्टफ़ोन वो क्या करें

जिन यात्रियों के पास स्मार्टफोन और व्हाट्एप की सुविधा नहीं होगी वे काउंटर से प्रिंटआउट भी ले सकते हैं.

पहले आओ, पहले पाओ लागू

इस सुविधा का लाभ पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा. रेल यात्रियों, खासकर महिलाओं और बच्चों के लिए पूरब सुविधा रेलवे के सफ़र को काफ़ी आसान बना देगी.

रिज़र्वेशन न होने पर भी कर सकते हैं यात्रा

जनरल बोगी में, सीट खत्म होने के बाद यात्रियों को कोई सीट का आवंटन नहीं किया जाएगा, लेकिन वे ट्रेन में यात्रा कर सकते हैं. यानी ट्रेन में चलने के पुराने तरीक़े ख़त्म नहीं होंगे. ट्रेन की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे को अतिरिक्त जनरल कोच की व्यवस्था करनी होगी. वरना जिन यात्रियों को रिज़र्व सीट मिल गई है उन्हें भी आस-पास खड़ी भीड़ का सामना पूरे सफ़र के दौरान करते रहना होगा. कम जनरल कोच होने के कारण ही भीड़ ज़्यादा हो जाती है और अक्सर रेलवे पुलिस को अपने ही सम्मानित यात्रियों पर लाठी चलानी पड़ती है. रेलवे को इस स्थिति से भी यात्रियों को जल्द निजात देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोल- थैंक्यू
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
केंद्र की एक योजना के लिए BJP, कांग्रेस और विजय सरकार ने कर दी बड़ी मांग, रिपोर्ट में खुलासा
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget