एक्सप्लोरर

अब हिंद-प्रशांत व महासागरीय मामलों पर नए और समेकित नजरिए से बढ़ेगा विदेश मंत्रालय

भारत ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान के साथ बनी अपनी क्वाड पर सक्रियता बढ़ाई है. इसके अलावा हिंद महासागर क्षेत्र में भी भारत ने अपनी संपर्क और संवाद प्रक्रिया को अधिक कारगर बनाने का फैसला लिया है.

नई दिल्ली: चीन के साथ रिश्तों में आई तल्खी और बदले वक्त की चुनौतियों के मद्देनजर भारत ने अपने विदेश नीति प्रबंधन में एक अहम बदलाव किया है. इस कड़ी में विदेश मंत्रालय में एक अतिरिक्त सचिव स्तर अधिकारी को इंडो-पैसिफिक, महासागर क्षेत्र और ऑस्ट्रेलिया समेत दक्षिणी इलाके का प्रभारी बनाया गया है.

इटली से लौटी भारतीय राजदूत रीनत संधू को इस नई जिम्मेदारी का प्रभार दिया गया है. उनके मातहत आसियान, ऑस्ट्रेलिया समेत हिंद-प्रशांत के महासागरीय इलाकों का नीति प्रबंधन होगा. महत्वपूर्ण है कि कोविड संकट के बाद आए भू-राजनैतिक बदलावों और रणनीतिक चुनौतियों के मद्देनजर इन बदलवों को अहम माना जा रहा है.

गौरतलब है कि बीते दिनों भारत ने ऑस्ट्रेलिया, जापान के साथ मिलकर वैश्विक सप्लाई चेन की एक-देश पर निर्भरता तोड़ने की मुहिम शुरु की है. इसके अलावा भारत ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका, फ्रांस, जापान, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों के साथ न केवल लॉजिस्टिक सपोर्ट समझौते किए हैं. बल्कि अपनी रणनीतिक हैसियत का इजहार करते हुए नौसैनिक मौजूदगी को भी विस्तार देना शुरु किया है.

जानकारों के मुताबिक ताजा बदलाव एक कोशिश है जिसके जरिए हिंद-प्रशांत और आसियान इलाके की नितियों में भी अधिक तालमेल बैठाया जा सके. महत्वपूर्ण है कि भारत अपने एक्ट-ईस्ट नीति को भी धीरे-धीरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में उभरते हालात के अनुरूप ढाल रहा है.

ध्यान रहे कि इंडो-पैसिफिक के लिए बढ़ते फोकस का ही असर है कि भारत ने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, जापान के साथ बनी अपनी चौकड़ी यानी क्वाड पर सक्रियता बढ़ाई है. इसके अलावा भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में भी अपनी संपर्क और संवाद प्रक्रिया को अधिक कारगर बनाने का फैसला लिया है.

दोस्ती और रिश्तों की विरासत का साझा जश्न मनाएंगे भारत और बांग्लादेश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
बारामती में फिर हादसा, जहां अजीत पवार की हुई थी मौत, वहां ट्रेनी विमान क्रैश
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget