एक्सप्लोरर

काले धन की धरपकड़ जारी, पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों से करोड़ों का कैश बरामद

नई दिल्ली: नोटबंदी के 46 दिन बाद भी आम लोगों को कैश की किल्लत से जूझना पड़ रहा है. लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास लाखों करोड़ों का कैश बिना रोक टोक पहुंच रहा है. हालांकि आयकर विभाग समेत दूसरी जांच एजेंसियों की मुस्तैदी से ऐसे लोग रोज पकड़े जा रहे हैं.

कल बेंगलूरू में सात सर्ऱाफा कारोबारियों के यहां आयकर विभाग ने छानबीन में करीब 48 करोड़ रुपए की अघोषित आय का पता चला, वहीं देश के कई शहरों में नए नोटों की बरामदगी हुई.

कुरूक्षेत्र में कार से मिले 8.5 लाख रुपए

कुरूक्षेत्र के प्रतापगढ़ गांव के पास एक स्विफ्ट कार लावारिस खड़ी हुई थी. पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर कार की तलाशी ली गई तो उसमें नोटों भरा बैग बरामद हुआ. कार की सीट के नीचे से निकले इस बैग में 6 लाख 30 हजार के नए नोट थे. इसके अलावा पुराने नोट भी जब्त किए गए. कुल रकम करीब साढ़े 8 लाख रुपए की थी. पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है.

कर्नाटक के बीदर से 4 लाख रुपए के नए नोट बरामद

कर्नाटक के बीदर में पुलिस को दो हजार के नए नोट और सौ के पुराने नोटों की गड्डियां मिली हैं.  आठ लोगों के पास से ये गड्डियां बरामद की गई हैं. बरामद रकम में से चार लाख रुपए दो हजार के नए नोटों में हैं. बीदर पुलिस के मुताबिक पूछताछ में इन लोगों ने ये कबूला है कि वो काले धन को सफेद करने के काम में लगे थे औऱ पुराने नोटों को बदलवाने के लिए ही आए थे.

बेंगलूरू में 7 सर्राफा कारोबारियों की जांच

बेंगलूरू में सात सर्राफा कारोबारियों के ठिकानों पर जांच हुई तो आयकर विभाग को करीब 48 करोड़ की काली कमाई का पता चला है. आयकर विभाग को जानकारी मिली थी कि नोटबंदी के बाद से इन कारोबारियों की बिक्री अचानक काफी बढ़ गई थी. लेकिन आयकर विभाग की आंखों में धूल झोंकने के लिए सर्ऱाफा कारोबारियों ने सभी कैश ट्रांजेक्शन दो लाख से नीचे रखा था. ये सारे ट्रांजेक्शन अक्टूबर और नवंबर के बीच हुए थे.

बेंगलूरू में ही आयकर विभाग ने एक और कार्ऱवाई में एक शख्स के पास से एक करोड़ 70 हजार रुपए के नए नोट बरामद किए.

जयपुर में 2 लोगों के पास मिले 34.50 लाख

राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने दो लोगों के पास से साढ़े 34 लाख रुपए कैश बरामद किया. इसमें से 30 लाख रुपए दो हजार की नई करेंसी में थे. हिरासत में लिए गए लोगों के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था कि उनके पास इतने नए नोट कैसे आए.

काले धन की धरपकड़ जारी, पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों से करोड़ों का कैश बरामद

जोधपुर में कार से मिले 17 लाख रुपए

इससे पहले राजस्थान के ही जोधपुर में एक कार से 17 लाख रुपए बरामद हुए, जिसमें से दस लाख रुपए के दो-दो हजार के नोट थे. आरोपी ने अलग अलग बैंकों से पैसा निकालने की बात कही है लेकिन पुलिस उसके दावे की जांच कर रही है.

कोलकाता में एक कारोबारी के घर आयकर विभाग के छापे में करीब 4 करोड़ के पुराने नोट बरामद हुए.

ED ने शुरू की 3 जिलों के सहकारी बैंकों की जांच

इसके अलावा प्रवर्तन निदेशालय ने बंगाल के हुगली, हावड़ा और नादिया जिलों के कई कोऑपरेटिव बैंकों की जांच शुरू की है. शक है कि इन बैंकों में नोटों की हेराफेरी का काम चल रहा था.

Black money, note ban, note bandi, demonetisation, income tax, ED, Cash, Cashless, Bank, ATM, Cash Seized, RBI

इसके अलावा नासिक में एक छापेमारी एक करोड़ 35 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए हैं. ये सभी 1000 और 500 के पुराने जाली नोट थे. इस मामले में ग्यारह लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जिनमें दो एनसीपी के स्थानीय नेता भी हैं.

यह भी पढें

वैद्यनाथ कोऑपरेटिव बैंक मामला: दो बैंक मैनेजरों सहित एक डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

मध्य प्रदेश: नोटबंदी से बढ़ी बेरोजगारी के बाद मजदूर कर रहे हैं आत्महत्या की बात

कालेधन के खिलाफ PMO का फोन बड़ा हथियार, 80 % छापेमारी इन्हीं कॉल्स से- सूत्र

ATM से पैसे निकालते हैं जो जरूर पढ़ें वायरल हो रहा ये मैसेज!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
आंध्र के चुनाव में धांधली के आरोपों पर SC का अहम आदेश, 'उम्मीदवारों की सूची पब्लिश न करें'
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
कटिहार: दुर्गा पूजा पर कार्यक्रम में पप्पू यादव को आया चक्कर, लोगों ने ऐसे संभाला
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
जयशंकर की कूटनीति से अमेरिका के सामने आया 26/11 का सच, रूबियो को सुनाई ताज हमले की कहानी
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा- थैंक्यू, आशुतोष और सौरव केस में क्या है अपडेट?
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
दिवाली से पहले यूपी के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब नहीं आएगा गलत बिल!
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget