एक्सप्लोरर

इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना से नहीं हुई एक भी मौत, केस भी बहुत कम

भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अब 6,04,641 हो गई है. कोरोना से अब तक 17,834 लोगों की मौत हो चुकी है.

नई दिल्लीः भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या छह लाख से ज्यादा हो गई है. इस संक्रमण से 17,834 लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन इस सब के बीच भारत में कुछ ऐसे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश है जहां संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई है. वहीं बाकी राज्यों के मुकाबले केस भी कम है.

ऐसे छह केंद्र शासित राज्य और प्रदेश हैं- मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीपसमूह, दादरा नगर हवेली और दमन दीव. इन राज्यों और यूटीज में ना सिर्फ कम केस हैं बल्कि कोरोना से किसी की मौत भी नहीं हुई है. इसके अलावा यहां एक्टिव केस भी कम हैं. इन जगहों पर रिकवरी रेट भी काफी अच्छा है.

- मिजोरम में कुल 160 केस हैं जिसमें से सिर्फ 37 एक्टिव केस हैं.

- नागालैंड में कुल 459 केस हैं जिसमें से 291 एक्टिव केस हैं.

- मणिपुर में कुल 1260 केस हैं जिसमें 681 एक्टिव केस हैं.

- सिक्किम में 101 केस हैं जिसमें से 48 एक्टिव केस हैं.

- अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में 100 केस हैं जिसमें से 50 एक्टिव केस हैं.

- दादरा नगर हवेली और दमन दीव में 215 केस हैं जिसमें से 129 एक्टिव केस हैं.

भारत में जहां कई राज्य ऐसे हैं जिनमें हर दिन हजारों की संख्या के केस रिपोर्ट हो रहे हैं. देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के केस- महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश. इन राज्यों में संक्रमण से कई मौत भी हुई है.

फिलहाल भारत में कोरोना संक्रमण के कुल 6,04,641 मामले हैं. जिसमें से 2,26,947 एक्टिव केस हैं यानी जिनका इलाज चल रहा है. वहीं इस संक्रमण से 3,59,859 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 17,834 मौत हुई है.  पिछले 24 घंटे में 19,148 नए मामले सामने आए हैं जबकि 434 मरीजों की मौत हुई है. वहीं 11881 मरीज ठीक हुए हैं. यह भी पढ़ें:

टूरिस्ट वीजा पर भारत आकर धर्म प्रचार करने वाले तब्लीगियों ने किया गंभीर अपराध, अभी वापस जाने की इजाजत नहीं- केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
जयपुर एयरपोर्ट पर हादसा टला, एयरक्राफ्ट से टकराया वाहन
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
'चिदंबरम पूरी तरह नक्सली...', असम मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कसा तंज
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच
एयर इंडिया के दो पायलट ड्रग टेस्ट में फेल, टर्बुलेंस हादसे के बाद 400 की जांच

वीडियोज

Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget