एक्सप्लोरर

उत्तरी गुजरात का एग्जिट पोल: बीजेपी को तीन सीटों पर फायदा, कांग्रेस को 2012 के मुकाबले नुकसान

उत्तरी गुजरात प्रदेश चुनाव एग्जिट पोल: एग्जिट पोल में कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब मिलेंगे. क्या कहता है गुजरात की जनता का मूड? किस क्षेत्र में किसे मिलेगी बढ़त ? और सबसे महत्वपूर्ण सवाल, किसकी बनेगी सरकार?

नई दिल्ली: उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा 18 दिसंबर को खुलेगा. लेकिन उससे पहले एबीपी न्यूज़ आपके लिए लाया है गुजरात का सबसे सटीक एग्जिट पोल. हम आपको क्षेत्रवार नतीजे बता रहे हैं.  उत्तर गुजरात में 53 सीटें हैं.

उत्तरी गुजरात में किसे कितना वोट शेयर? एबीपी न्यूज़-सीएसडीएस के एग्जिट पोल में सौराष्ट्र-कच्छ और दक्षिणी गुजरात की तरह उत्तरी गुजरात में बीजेपी कांग्रेस से आगे निकल गई है. उत्तरी गुजरात 53 सीटों की बात करें तो यहां बीजेपी को 49%, कांग्रेस को 42% और अन्य को 9% वोट शेयर मिलता नजर आ रहा है. उत्तरी गुजरात में किसे कितनी सीटें? वोट शेयर को सीटों में तब्दील करें तो उत्तर गुजरात में बीजेपी के हिस्से 32-38 सीटें, कांग्रेस के हिस्से 16-22 सीटें मिलती दिख रही हैं. उत्तरी गुजरात में अन्य का खाता नहीं खुल रहा है. सीटों के औसत की बात करें तो बीजेपी को 35 सीटें, कांग्रेस को 18 मिल सकतीं हैं. यहां समझें गुजरात चुनाव का गणित गुजरात में दो चरणों में 9 दिसंबर और 14 दिसंबर को वोटिंग हुई. गुजरात का चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है. प्रधानमंत्री मोदी के गुजरात से दिल्ली आने के बाद यह पहला चुनाव है. इसलिए बीजेपी 22 साल से सत्ता पर काबिज बीजेपी ने इसे प्रतिष्ठा का चुनाव बनाया है. इसके साथ ही गुजरात चुनाव जीएसटी पर मुहर के तौर पर भी देखा जा रहा है. वहीं कांग्रेस के लिए 22 साल बाद सत्ता में वापस आने की चुनौती है तो राहुल गांधी के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद यह चुनाव कांग्रेस के लिए और भी गंभीर हो गया है. गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का जादुई आंकड़ा 92 है.

2012 किसे मिलीं कितनी सीटें? गुजरात में कुल सीटों की संख्या 182 है, 2012 के विधानसभा चुनाव के परिणाम पर नजर डालें तो बीजेपी को 115, कांग्रेस को 61 और अन्य को 6 सीटें मिली थीं. 2012 के वोट फीसद की बात करें तो बीजेपी को 48%, कांग्रेस को 39% और अन्य को 13 फीसदी वोट मिले थे.

दक्षिणी गुजरात का एग्जिट पोल: दक्षिण में खिला रहा है कमल, कांग्रेस को भारी नुकसान सौराष्ट्र-कच्छ का एग्जिट पोल: बीजेपी को भारी बढ़त, जानें किसे मिलेंगी कितनी सीटें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा नहीं दिया तो...', CJP का क्या है 'प्लान बी'? आशुतोष रांका ने दिया जवाब
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
'कहीं लद्दाख जैसा न हो...', सोनम वांगचुक ने क्यों तोड़ा अनशन? सामने आया असली कारण
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget