एक्सप्लोरर

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात, अब तक दो की मौत

प्रशासन के मुताबिक, जवाली तहसील के लस्कवारा गांव के रहने वाले तिलक राज उस वक्त पानी में बह गए जब सोमवार की सुबह वह नाहड़ खाड़ा को पार कर रहे थे.

शिमला: हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आने से पानी में बह जाने के कारण कांगड़ा और कुल्लू में एक पुरुष और एक लड़की की मौत हुई है. अधिकारियों ने कुल्लू जिले के लिए हाई अलर्ट जारी किया है. जिला प्रशासन ने बताया कि मूसलाधार बारिश के बाद नदियों में जल स्तर बढ़ने पर कांगड़ा जिले में उफान पर नजर आ रही नाहड़ खाड़ (छोटी नदी) में एक व्यक्ति के बह जाने से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है.

प्रशासन के मुताबिक, जवाली तहसील के लस्कवारा गांव के रहने वाले तिलक राज उस वक्त पानी में बह गए जब सोमवार की सुबह वह नाहड़ खाड़ा को पार कर रहे थे. तिलक का शव बरामद करने की कोशिशें जारी हैं. राज्य के वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि एक अन्य घटना में कुल्लू के बजौरा में 14 साल की एक लड़की पानी में बह गई जिससे उसकी मौत हो गई.

मंत्री ने कुल्लू जिले के कई प्रभावित इलाकों का दौरा किया और मृतका के परिजन से मिलकर शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि व्यास में अचानक आई बाढ़ के कारण कई घर भी बह गए. व्यास नदी खतरनाक स्तर पर बह रही है. उन्होंने कहा कि लोगों को लकड़ियां आदि इकट्ठा करने के लिए नदियों या नालों के पास नहीं जाना चाहिए.

रविवार को कुल्लू जिले के डोबी में अचानक आई बाढ़ के कारण फंसे 19 लोगों को सुरक्षित निकालने को लेकर ठाकुर ने सोमवार को भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर विपुल गोयल और उनकी टीम को सम्मानित भी किया. उपायुक्त यूनुस ने कुल्लू जिले के लिए हाई अलर्ट जारी किया है.

इस बीच, राज्य के ज्यादातर जिलों में एहतियाती उपाय के तौर पर सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी जिलों सहित अन्य स्थानों पर निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है. उनसे सतर्क रहने को भी कहा जा रहा है, क्योंकि नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ रहा है.

पुलिस अधीक्षक मोनिका भुटुनगुरू ने बताया कि चंबा में रावी नदी अब भी खतरनाक स्तर पर है और प्रशासन रविवार से ही लोगों को निचले इलाकों से निकाल रहा है. कांगड़ा के उपायुक्त संदीप कुमार ने अधिकारियों और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है कि पांडो जलाशय से पानी छोड़ा जाएगा.

बारिश के चलते धीमी हुई दिल्ली की रफ्तार, सड़कों पर भरा पानी

बाढ़ की चेतावनी जारी करते हुए भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड ने कहा कि पोंग बांध से अत्यधिक पानी छोड़ा जाएगा, क्योंकि भारी बारिश के कारण जलाशय के जलग्रहण क्षेत्रों में पानी लबालब भर गया है. मौसम विभाग ने मध्यम ऊंचाई की पहाड़ी वाले इलाकों और मैदानी इलाकों में भारी बारिश का पूर्वानुमान किया है जबकि ऊपरी पवर्तीय क्षेत्रों में बर्फबारी का पूर्वानुमान किया है.

शिमला के मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से लेकर भारी बारिश हो रही है. सुबह 8:30 बजे दर्ज किए गए आंकड़ों के मुताबिक, चंबा जिले के डलहौजी में पिछले 24 घंटों में 170 मिमी, मनाली में 121 मिमी, कांगड़ा में 120.08 मिमी, पालमपुर में 108 मिमी, धर्मशाला में 62.6 मिमी और उना में 62 मिमी बारिश हुई है. राज्य की राजधानी शिमला में 23.1 मिमी बारिश हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
Embed widget