एक्सप्लोरर

Defamation Case: नोरा फतेही के मानहानि मामले की 21 जनवरी को होगी सुनवाई, जैकलीन फर्नांडिस पर हैं गंभीर आरोप

Nora Fatehi ने आरोप लगाया है कि जैकलीन फर्नांडिस ने उनके फाइनेंशियल, सोशल और पर्सनल डाउनफॉल को सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी.

Nora Fatehi Defamation Case: अभिनेत्री नोरा फतेही की ओर से दायर मानहानि मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में अब 21 जनवरी को सुनवाई होगी. CMM कोर्ट ने नोरा फतेही का केस मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता की कोर्ट मे ट्रांसफर किया है. अब मेट्रो पॉलिटन मजिस्ट्रेट कपिल गुप्ता की कोर्ट ही नोरा फतेही का बयान दर्ज करेगी.

नोरा फतेही ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दायर किया है. नोरा का आरोप है कि जैकलीन अपने फायदे के लिए उनके करियर को बर्बाद कर रही हैं. नोरा ने आरोप लगाया कि जैकलीन ने उनके फाइनेंशियल, सोशल और पर्सनल डाउनफॉल को सुनिश्चित करने के लिए उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी.

छवि खराब करने का आरोप लगाया

नोरा की दलील में कहा गया है कि फर्नांडिस के बयान उनकी छवि खराब करने के लिए दिए गए थे, जबकि फतेही का इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है. नोरा ने कहा, "उन्होंने चंद्रशेखर से केवल तभी बात की थी, जब उनकी पत्नी लीना मारिया पॉल ने चेन्नई में एक कार्यक्रम में उनसे स्पीकर फोन पर बात की थी. लीना ने उनको इनवाइट किया था."

'कानूनी तौर पर जवाब देंगे'

नोरा फतेही के आरोपों पर जैकलीन फर्नांडिस के वकील प्रशांत पाटिल ने रिएक्शन दिया है. प्रशांत पाटिल ने बताया कि उनकी क्लाइंट ने कभी भी पब्लिक या प्राइवेट मंच पर नोरा फतेही के बारे में कुछ भी बुरा नहीं कहा है. उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्यवाही के बारे में बात करने से हमेशा परहेज किया है. 

पाटिल ने यह भी कहा कि उन्हें नोरा फतेही से मानहानि के मुकदमे की कोई कॉपी नहीं मिली है और अगर वो ऐसा करती हैं तो हम कानूनी तौर पर इसका जवाब देंगे. मालूम हो कि ईडी (ED) ने दोनों से 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की थी. जिसमें महाठग सुकेश चंद्रशेखर मुख्य आरोपी है.

फर्नांडिस के नोरा पर आरोप

बता दें कि हाल ही में पीएमएलए कोर्ट में जैकलीन की ओर से लिखित में दिया गया था कि ED ने उन्हें गलत तरीके से फंसाया है, जबकि नोरा फतेही जैसे सेलेब्स ने भी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से गिफ्ट लिए, लेकिन उन्हें गवाह बना दिया गया.

ये भी पढ़ें- चिराग पासवान बोले- नीतीश की नीति साफ नहीं, कभी घर-घर शराब की दुकानें खुलवाते थे, 2016 में 'ज्ञान प्राप्ति' के बाद बदल गए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
Xप्लेन: 113 देशों में मृत्युदंड खत्म, भारत की SC ने क्यों कहा- 'हैंगिंग' संविधान के दायरे में
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की नई मुस्लिम लीग
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी
गैस संकट से बांग्लादेश में त्राहिमाम! प्लांट बंद, रुकी ग्रिड की सप्लाई, निकल गई हेकड़ी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget