एक्सप्लोरर

बिना सब्सिडी वाले LPG सिलेंडर की दाम में भारी गिरावट, 162.50 रुपये हुआ सस्ता

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमत गिरने के चलते यह लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कमी की गयी है. रसोई गैस ग्राहकों को सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है.

नई दिल्ली: गैर-सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर शुक्रवार से 162.50 रुपये सस्ता हो गया. बीते दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमत गिरने के चलते यह लगातार तीसरे महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कमी की गयी है. रसोई गैस ग्राहकों को सरकार सालभर में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है. जो ग्राहक इससे अधिक सिलेंडर खरीदते हैं या जिन्होंने अपनी सब्सिडी छोड़ दी है उन्हें बाजार मूल्य पर बिना सब्सिडी के सिलेंडर खरीदना होता है.

कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कई देशों में लॉकडाउन (बंद) किया गया है. इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की मांग घटी है जिसके चलते उसकी कीमतें रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है. पिछले महीने ब्रेंट कच्चा तेल 15.98 डॉलर प्रति बैरल के रिकॉर्ड निचले स्तर तक चला गया था. यह दो दशक में कच्चे तेल की सबसे कम कीमत रही. शुक्रवार को ब्रेंट कच्चा तेल 26.43 डॉलर प्रति बैरल पर रहा.

सरकारी ईंधन कंपनियों की सूचना के अनुसार बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत घटने के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत 581.50 रुपये रह जाएगी. बृहस्पतिवार को यह 744 रुपये थी. गैर-सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में यह जनवरी 2019 के बाद सबसे बड़ी कटौती है. तब सिलेंडर की कीमत 150.50 रुपये कम हुई थी.

इससे पहले गैर-सब्सिडी सिलेंडर के दाम अप्रैल में 61.50 रुपये और मार्च में 53 रुपये कम हुए जबकि फरवरी में दाम 144.5 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे. लेकिन मार्च से अब तक गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत में कुल 277 रुपये की कमी आ चुकी है। यह फरवरी में की गयी वृद्धि से अधिक है. मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 714.50 रुपये से घटकर 579 रुपये रह गई.

सूचना के अनुसार वाणिज्यिक उपयोग वाले 19 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 1,285 रुपये से घटकर 1,029.50 रुपये रह गई.

ये भी पढ़े.

Coronavirus: जम्मू-कश्मीर में रेड जोन की संख्या 100 के पार, पिछले 48 घंटो में 50 से ज्यादा नए मामले आए सामने

दिल्ली: आजादपुर मंडी में लगी दो डाक्टरों की ड्यूटी, आने वाले लोगों का किया जा रहा कोरोना टेस्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
एल मुरुगन ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बताया अगला प्लान
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
India Bloc Protest Live: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
LIVE: राहुल बोले- PM मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा
Explained: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कौन-से 23 दलों ने उठाई आवाज? देश एकजुट कैसे हुआ

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget