एक्सप्लोरर

Twin Tower Demolition: ट्विन टावर के ध्वस्त होने की उल्टी गिनती शुरू, 100 मीटर के दायरे में सिर्फ ये 6 लोग रहेंगे मौजूद

Noida Twin Tower Demolition: कुतुबमीनार से ऊंचा नोएडा का ट्विन टावर कुछ ही सेकेंड में ध्वस्त हो जाएगा. इसकी उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. 100 मीटर के दायरे में बस 6 लोग रहेंगे मौजूद.

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा में बने कुतुबमीनार से ऊंचे ट्विन टावर को ध्वस्त करने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. दोपहर ढाई बजे इसे विस्फोट के जरिए जमींदोज कर दिया जाएगा. ट्विन टावर में विस्फोट के वक्त टावर्स के 100 मीटर के दायरे में केवल 6 लोग मौजूद रहेंगे. इनमें दक्षिण अफ्रीका के माइनिंग इंजीनियर जो ब्रिंकमैन, मार्टिंस, केविन स्मिथ और साइट इंचार्ज मयूर मेहता, इंडियन ब्लास्टर चेतन दत्ता और एक पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे.

ट्विन टावर को ध्वस्त करने वाले हैं ये 6 खास लोग

100 मीटर के दायरे में मौजूद रहने वाले जो ब्रिंकमैन जेट डेमोलेशन कंपनी (1994) के डायरेक्टर हैं. यह दक्षिण अफ्रीका की कंपनी है. ब्रिंकमैन की कंपनी ब्लास्ट का डिजाइन और लॉजिस्टिक्स का काम संभाल रही है. ब्रिंकमैन ने अमेरिका की यूनिवर्सिटी से माइनिंग इंजीनियरिंग के क्षेत्र में मास्टर्स किया हुआ है. ब्रिंकमैन इससे पहले भारत में 3 इमारतें गिरा चुके हैं.

ब्रिंकमैन के साथ कंपनी के सीनियर साइट मैनेजर केविन स्मिथ भी मौजूद रहेंगे. स्मिथ के मुताबिक उनका काम बिल्डिंग गिराने के लिए लगाए गए विस्फोटक की निगरानी करना है. स्मिथ ने बताया कि एक पक्षी भी इसमें छेड़छाड़ कर सकता है. उनकी टीम ये देखती रहती है कि कहीं कोई गड़बड़ तो नहीं हुई. इन दोनों के अलावा कंपनी के सिक्योरिटी हेड मार्टिंस भी मौके पर मौजूद रहेंगे.

मापी जाएगी कंपन की तीव्रता

हैदराबाद से कुछ वैज्ञानिक आए हैं जो वाइब्रेसन नापने के यंत्र लगाएंगे करीब 15 यंत्र लगाने हैं जिससे कि पता लगाया जा सके कितना कंपन था.  अभी तक 7 यंत्र लगाए जा चुके हैं 1 बजे तक सारे यंत्र लगा दिए जाएंगे.

स्टेप-बाइ-स्टेप ऐसे होगा ब्लास्ट

ऐसा देश में पहली बार होने वाला है कि इतनी ऊंची इमारत को जमींदोज किया जा रहा है. इस इमारत को ध्वस्त करने के लिए इसमें करीब 9640 छेद किए गए हैं जिसमें 3700 किलो विस्फोटक का प्रयोग किया गया है. सेकेंड भर में इसे ध्वस्त किया जाएगा. इसकी तैयारी पिछले कुछ महीने पहले से की जा रही थी. ट्विन टावर को ध्वस्त करने में सबसे पहले इमारत के बेसमेंट में विस्फोट किया जाएगा, फिर टावर के 20वें तले पर प्राइमरी और आठवें तले पर सेकेंडरी ब्लास्ट किया जाएगा. दोनों टावर के 20वें तल पर प्राइमरी ब्लास्ट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

Noida Twin Tower: क्या है 'इम्प्लोजन तकनीक' जिससे कुछ ही सेकेंड में ध्वस्त होगा ट्विन टावर, नहीं तो लग जाते 2 साल

Noida Twin Towers: कुछ ही देर में ध्वस्त हो जाएगा नोएडा ट्विन टावर, आवारा कुत्तों की जान बचाने में जुटे NGO, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
देश को गुमराह कर रहे राहुल, सदन में हर जवाब देने को तैयार, JP नड्डा का पलटवार
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'
मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार के सामने रखीं 3 मांगें, बोले - 'PM मोदी को...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget