एक्सप्लोरर

क्या अप्रैल के मध्य में लगने वाली है इमरजेंसी, तैनात होने वाली है आर्मी? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

सोशल मीडिया पर ये मैसेज वायरल हो रहा है कि देश में अप्रैल के मध्य में इमरजेंसी लगने वाली है और आर्मी को तैनात किया जाएगा. यहां आप इस वायरल मैसेज की सच्चाई जान सकते हैं.

नई दिल्लीः एक तरफ देश की पुलिस 21 दिन के लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जी तोड़ कोशिश में लगी है वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर नए-नए दावे पेश किए जा रहे हैं. दावा है कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहे 21 दिन के लॉकडाउन के बाद देश में इमरजेंसी लगाई जा सकती है और आर्मी को तैनात किया जा सकता है. सच्चाई के सेंसेक्स में एबीपी न्यूज़ ने इस दावे की पड़ताल की है और यहां आपको सच जानने के लिए मिलेगा.

क्या है वायरस मैसेज क्या अप्रैल के मध्य में इमरजेंसी लगने वाली है और क्या आर्मी को तैनात करने की तैयारी हो रही है? ये सवाल व्हाट्सऐप और फेसबुक पर घूम रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि14 अप्रैल के बाद लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा या फिर देश में इमरजेंसी लगाई जाएगी. दावे के मुताबिक इमरजेंसी के हालात में सेना को तैनात किया जाएगा.

देश में लॉकडाउन का एक हफ्ता हो चुका है और देश इसी बात को लेकर भ्रम में है कि कहीं लॉकडाउन बढ़ तो नहीं दिया जाएगा. हालांकि सरकार ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात से साफ इंकार किया है तो फिर 14 अप्रैल के बाद इमरजेंसी लगने जैसी चर्चाओं को हवा क्यों मिल रही है. इसका जवाब है कि इमरजेंसी की चर्चा को ऐसे वीडियो से हवा मिल रही है जिसमें कोरोना वायरस से निपटने के लिए आर्मी तैयारी करती दिख रही है.

दावे की पड़ताल सच पता लगाने के लिए ने दावे की पड़ताल शुरू की गई और एबीपी न्यूज के रक्षा संवाददाता नीरज राजपूत ने बताया कि आर्मी इस दावे का खंडन कर चुकी है. भारतीय सेना के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट करके कहा गया कि सोशल मीडिया पर झूठी और गलत जानकारी फैलाई जा रही है. हम साफ करते हैं कि सिविल एडमिनिस्ट्रेशन की मदद के लिए मध्य अप्रैल में इंडियन आर्मी और एनसीसी को तैनात करने की योजना नहीं है

जहां तक वायरल वीडियो की बात है तो ये भारतीय सेना की उस तैयारी का हिस्सा है जिससे कोरोना वायरस से बिगड़ी परिस्थिति में निपटा जाएगा. इसी तैयारी के तहत भारतीय सेना की पूर्वी कमान ने बड़े बड़े कैंप लगाने की ड्रिल शुरू कर दी है. ये ड्रिल इसलिए की जा रही है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कैसे एक साथ सैकड़ों संक्रमित लोगों को रखा जाएगा और जवान स्पेशल सूट में रहेंगे जो वायरस से उनकी रक्षा करेगा.

देश में इमरजेंसी लगाने का वायरल मैसेज झूठा एबीपी न्यूज़ की पड़ताल में अप्रैल के मध्य में इमरजेंसी लगाने वाला वायरल मैसेज झूठा साबित हुआ है.

क्या अप्रैल के मध्य में लगने वाली है इमरजेंसी, तैनात होने वाली है आर्मी? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

इंटरनेट पर फैल रहे ऐसे दावों और अफवाहों का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर सुबह 8.30 बजे सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget