एक्सप्लोरर

अब कोई 'पंजा' गरीबों का हक नहीं छीन सकता: पीएम मोदी

शिमला: हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कांग्रेस को गरीबों का हक मारने वाली और देश में भ्रष्टाचार करने वाली सबसे बड़ी पार्टी बताया.

नौ नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले लगातार तीसरे दिन चुनाव प्रचार में भाग ले रहे मोदी ने कहा कि राज्य का चुनाव उनकी पार्टी बीजेपी नहीं बल्कि राज्य की जनता लड़ रही है जो भ्रष्टाचार और खराब कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस को सबक सिखाने पर उतारू है.

उन्होंने यहां एक रैली में कहा, ‘‘मुझे दुख है क्योंकि इस बार मुझे चुनाव में मजा नहीं आ रहा. इस बार कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग चुकी है. ये चुनाव एकतरफा हो गया है.’’

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने केंद्र की पिछली कांग्रेस नीत सरकारों पर 57000 करोड़ रुपये की सब्सिडी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने इस दुरुपयोग को रोक दिया है और अब जनता के कल्याण के लिए पैसे का इस्तेमाल किया जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस और भ्रष्टाचार, पेड़ और उसकी जड़ों की तरह अविभाज्य हैं. उनके नेता जमानत पर बाहर हैं और भ्रष्टाचार पर नजर रखने की बात कर रहे हैं.

इतना ही नहीं प्रधानमंत्री ने कहा कि सब्सिडी के नाम पर बिचौलियों ने खजाना लूट लिया. पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी के उस बयान का भी जिक्र किया जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली से एक रुपया जाता है तो गांवों तक केवल 15 पैसे पहुंचते हैं. मोदी ने कहा कि राजीव गांधी ऐसा कहकर महज उस तस्वीर को पेश कर रहे थे जो कांग्रेस ने देश चलाते समय किया.

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ऐसे डॉक्टर थे जिन्होंने भ्रष्टाचार की बीमारी का पता लगाया लेकिन इस बारे में किया कुछ नहीं.

उन्होंने कहा कि 85 पैसे कहां गये। कांग्रेस के चुनाव चिह्न की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘कौन जादूगर था? या उस धन को चुराने के लिए किस पंजे का इस्तेमाल किया गया.’’ पीएम मोदी ने कहा कि अब कोई पंजा गरीबों का हक नहीं छीन सकता.

प्रधानमंत्री मोदी ने पालमपुर की जनसभा में कहा कि पुतले जलाए जाने का उन्हें भय नही, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई नहीं रूकेगी.

नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर मोदी ने कहा, आने वाले दिनों में कांग्रेस के पास दुख मनाने के सिवाय कुछ नहीं बचा है. जीएसटी पर मोदी ने कहा कि किसी कारोबारी या कारोबारी संस्था ने नयी कर प्रणाली का विरोध नहीं किया और व्यापारियों एवं दुकानदारों की समस्याओं का समाधान करने के लिए सरकार सबकुछ कर रही है.

अपने विकास के मुद्दे को आगे बढ़ाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में राज्य दोगुनी तेजी से विकास की ओर बढ़ेगी. रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने जनता से राज्य में बीजेपी सरकार बनाने की बात करते हुए कहा,राज्य में विकास का डबल इंजन लगाइए. दिल्ली में मोदी सरकार और हिमाचल में धूमल सरकार लाइए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: सारण के नतीजे ने चौंकाया, यूपी-बिहार की 2 सीटों पर खेला! जानें सभी 4 राज्यों का हाल
Cyclone Arnab Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
Live: 28 अक्टूबर की सुबह 2 से 4 बजे के बीच चक्रवात के तट से टकराने की संभावना
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
डंकी रूट से अमेरिका भेजने वाले नेटवर्क का सदस्य गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget