एक्सप्लोरर

कुछ भी साजिश नहीं थी, जो हुआ खुल्लम खुल्ला था, नहीं दूंगी इस्तीफा: उमा भारती

नई दिल्ली: बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में साजिश के केस में फंसने के बाद बीजेपी की फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने साफ कहा कि वो इस्तीफा नहीं देंगी. उनका कहना है कि अयोध्या में कुछ भी साजिश नहीं थी, बल्कि जो कुछ हुआ वो खुल्लम खुल्ला था.

इसके साथ ही उमा भारती ने ये भी कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनकर रहेगा और वो आज शाम ही अयोध्या जाएंगी. उमा भारत ने ये भी कहा कि वो अयोध्या के लिए जान भी देने को तैयार हैं.

बाबरी मस्जिद केस: SC का फैसला- आडवाणी, उमा सहित बड़े नेताओं पर चलेगा साजिश का केस

बाबरी मस्जिद के ढांचे को गिराने को लेकर साजिश के सवाल पर उमा भारती के कहा, "कोई साजिश नहीं थी, सब खुल्लम-खुल्ला था. मन में ऐसा कुछ नहीं था."

किसी भी साजिश से इनकार के साथ ही विपक्षी पार्टी की बोलती बंद करने की रणनीति के तहत उमा भारती ने कहा कि क्या 1984 के दंगों के लिए सोनिया गांधी ने साजिश रची थी?

राम मंदिर को लेकर अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मोदी की मंत्री उमा ने कहा, "मैं आज रात को अयोध्या जा रही हूं. रामलला, राम जी को अपना गर्व और संतोष व्यक्त करूंगी कि इतना सम्मान दिया."

उमा भारती ने कहा कि अयोध्या के लिए, गंगा के लिए और तिरंगे के लिए वो कोई भी सजा भूगतने को तैयार हैं.

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज उमा भारती सहित बीजेपी और वीएचपी के कई बड़े नेताओं को बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में साजिश का केस चलाने का आदेश दिया है.

ग़ौरतलब है कि 6 दिसंबर 1992 को बाबरी मस्जिद को हिंदू कारसेवकों ने तोड़ दी थी. इसको लेकर दो एफआईआर दर्ज हैं, जिसमें एक में उमा भारती और बीजेपी और वीएचपी के 21 बड़े नेता शामिल हैं. आज उनमें से कई की मौत हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी नवमी की शुभकामनाएं, राहुल गांधी, अमित शाह ने क्या कहा?
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
एलके आडवाणी को मिली अस्पताल से छुट्टी, डॉक्टरों ने क्या बताया
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
'टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोलियां चलना...', अभिषेक मनु सिंघवी का वार, क्या बोले अठावले?
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
ED ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर को भेजा समन, CM के वायरल वीडियो से जुड़ा मामला
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
'अब बाबा बैठ के सुन रहे होंगे...', आजम के गढ़ में दहाड़े ओवैसी
Embed widget