एक्सप्लोरर

YSR और TDP के बाद कांग्रेस ने भी दिया मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, व्हिप जारी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव को टालने का आरोप लगाया था. राहुल ने कहा, "मोदी सरकार 10 दिनों से अविश्वास प्रस्ताव को टाल रही है, क्योंकि वह भयभीत है."

नई दिल्ली: कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है. पार्टी ने सभी सांसदों से कहा है कि वह आज सदन में मौजूद रहें. कांग्रेस ने तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी), वाईएसआर कांग्रेस और सीपीआईएम के बाद लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव के लिए शुक्रवार को नोटिस दिया था. हालांकि संसद में गतिरोध की वजह से अविश्वास प्रस्ताव पेश नहीं किया जा सका. खबर है कि आज फिर लोकसभा में नेता कांग्रेस मल्लिकार्जुन खड़गे अविश्वास प्रस्ताव पेश करेंगे.

राहुल कर चुके हैं हमला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को टालने का आरोप लगाया. राहुल ने कहा, "मोदी सरकार 10 दिनों से अविश्वास प्रस्ताव को टाल रही है, क्योंकि वह भयभीत है."

तो वाईएसआर कांग्रेस के सांसद दे देंगे इस्तीफा वाईएसआर कांग्रेस ने फैसला किया है कि आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा प्रदान करने के मसले पर कोई घोषणा हुए बगैर अगर संसद का सत्रावसान किया जाएगा तो उसके सभी सांसद तुरंत इस्तीफा दे देंगे. एक सांसद ने बताया कि यह फैसला वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख जगमोहन रेड्डी के साथ पार्टी सांसदों की एक बैठक में लिया गया.

16 मार्च को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से अलग होने के बाद टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा देने से सरकार के मना करने के मसले को लेकर लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया. लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर एआईएडीएमके और टीआरएस के सांसदों के विरोध के कारण सदन में अविश्वास प्रस्ताव पूरे सप्ताह नहीं लाया.

वाईएसआर कांग्रेस और टीडीपी का कहना है कि केंद्र ने 2014 में राज्य के बंटवारे के समय उनसे आंध्रप्रदेश को विशेष दर्जा प्रदान करने का वादा किया था.

15 दिनों से है संसद में गतिरोध

संसद में शुक्रवार को लगातार 15वें दिन भी कोई कामकाज नहीं हुआ था. दोनों सदनों में विभिन्न राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि हंगामे के बीच सरकार कई जरूरी बिल पास करा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget