एक्सप्लोरर

No Confidence Motion: अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम के भाषण के बाद वोटिंग से पहले वॉकआउट कर सकते हैं विपक्षी सांसद

No Confidence Motion: लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी के बोलने के बाद विपक्षी सांसद संसद से वॉकआउट कर सकते हैं.

No Confidence Motion: लोकसभा में गुरुवार (10 अगस्त) को लगातार तीसरे दिन विपक्षी दलों के लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा जारी है. इन तीन दिनों में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई सांसद बोल चुके हैं.

इसी बीच एबीपी न्यूज को सूत्रों ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बोलने के बाद और वोटिंग से पहले विपक्षी सांसद सदन से वॉकआउट कर सकते हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)  ने बताया कि पीएम मोदी शाम को करीब चार बजे लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे.

विपक्षी दल क्यों वॉकआउट  कर सकते हैं?
विपक्षी दलों के सांसदों का वॉकआउट करना इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास बहुुमत है. ऐसे में अविश्वास प्रस्ताव का गिरना तय है.

हालांकि विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के सांसद मानसून सत्र की शुरुआत से मणिपुर हिंसा को लेकर सदन के भीतर पीएम मोदी के बयान देने की मांग कर रहे हैं. विपक्षी पार्टियों का कहना है कि इसी मांग को देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है.

चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के गौरव गोगोई ने भी कहा था कि विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) मणिपुर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव इसलिए लेकर आया है क्योंकि राज्य न्याय की मांग कर रहा है. उन्होंने सवाल उठाया था किया कि पीएम मोदी अब तक मणिपुर क्यों नहीं गये?

पीएम मोदी की सरकार के खिलाफ पहले भी लाया गया अविश्वास प्रस्ताव
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जुलाई, 2018 में मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था. इसके समर्थन में सिर्फ 126 वोट पड़े थे, जबकि इसके खिलाफ 325 सांसदों ने वोट दिया था. 

इनपुट भाषा से भी.

ये भी पढ़ें- No Confidence Motion: अधीर रंजन चौधरी ने पीएम मोदी पर दिया बयान तो अमित शाह ने जताई कड़ी आपत्ति, 'या तो आप कंट्रोल कीजिए या फिर...'

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवस पर ड्रोन हमले की आशंका, भारत-पाक सीमा पर चला सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
रेवंत रेड्डी ने BRS पर काला जादू करने का आरोप लगाया, बोले- भगवान हमारे साथ…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget