एक्सप्लोरर

हरियाणा: जिंद में नकदी नहीं मिलने पर खफा लोगों ने किया हंगामा

जींद: बैंको में नकदी नहीं मिलने से लोग खफा लोगों ने हरियाणा के जींद में तीन जगहों पर लागों ने जमकर बवाल मचाया और रास्ता जाम करके हंगामा किया.

गांव कंडेला के पीएनबी बैंक में कैश न पहुंचने से नाराज कंडेला और शाहपुर के ग्रामीणों ने गुरूवार को जमकर बवाल किया. गुस्साए ग्रामीणों ने जींद-कैथल मार्ग पर जाम लगा दिया और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

थाना प्रभारी रोहताश सिंह ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया और नकदी बांटा. लगभग एक घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

पंजाब नेशनल बैंक कंडेला के मैनेजर राजेंद्र ने बताया कि कैश देरी से बैंक में पहुंचा है. चार लाख रुपये बैंक को मिले हैं, जिसके घर शादी है उसे चार हजार रुपये तथा आम उपभोक्ता को दो-दो हजार रुपये दिए जाएंगे. महिलाओं, बुजुर्गो और युवाओं की अलग-अलग लाइन बनवाई गई है.

इसी तरह उचाना में रेलवे रोड पर पीएनबी बैंक के मैनेजर पर लोगों ने आरोप लगाया कि मैनेजर अपने पहचान वालों को पैसे दे रहा है. लोगों ने बैंक के सामने सड़क पर पहुंच कर रोड को जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजकुमार मौके पर पहुंचे. लोगों को समझा कर जाम को खुलवाया गया. लोगों ने बैंक के बाहर खड़े होकर प्रदर्शन किया. बैंक उपभोक्ताओं ने बैंक में आने वाली आठ नवंबर से अब तक की राशि की जांच की मांग की ताकि सच्चाई सामने आ सके.

बैंक मैनेजर गजे सिंह सिरोहा ने कहा कि छह लाख रूपये की राशि बैंक में आई थी. बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं को राशि दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget