एक्सप्लोरर

क्या पीएम मोदी का कर्ज उतारेंगे नीतीश कुमार? इस बार तो नहीं करेंगे 2019 वाला खेला

नीतीश कुमार की जेडीयू ने 12 लोकसभा सीटें जीती हैं और इसके साथ ही उनकी पार्टी एनडीए गठबंधन में तीसरी सबसे पार्टी बन गई है. सूत्रों ने बताया कि उन्होंने 3 मंत्री पद मांगे हैं.

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नई सरकार की गठन की तैयारियां चल रही हैं. बुधवार (5 जून) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सहयोगी दलों के साथ मीटिंग की और एक बार फिर देश में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. प्रधानमंत्री को लेकर तो करीब-करीब फाइनल है कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे, लेकिन उनके मंत्रिमंडल को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

बीजेपी इस बार 272 के बहुमत के आंकड़े तक पहुंच नहीं सकी, जिस कारण मोदी 3.0 सरकार के गठन से पहले एनडीए के सहयोगी दलों की अलग-अलग मांगों को लेकर खबरें सामने आ रही हैं.

गठबंधन में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के मुखिया चंद्रबाबू नायडू की तरफ से पांच मंत्रालय मांगे जाने की खबरें हैं. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइडेट) के प्रमुख नीतीश कुमार ने भी तीन मंत्री पद मांगे हैं. इतना ही नहीं, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और एकनाथ शिंदे गुट भी मंत्री पद के लिए दावेदरी ठोक सकते हैं.

बीजेपी के सामने कई चुनौतियां
ऐसे में बीजेपी के सामने कई चुनौतियां हैं. मंत्रालयों का बंटवारा कैसे करे और इस वक्त वह किसी भी सहयोगी दल को नाराज करने का खतरा भी मोल नहीं ले सकती है. चार साल पहले जब बिहार में विधानसभा चुनाव हुआ था तो नीतीश कुमार के सामने भी ऐसी ही स्थिति थी और बीजेपी ने उनके साथ गठबंधन कर न सिर्फ सरकार बनाई, बल्कि ज्यादा सीटें होने के बावजूद नीतीश कुमार को सीएम की गद्दी भी दी.

अब देखना ये होगा कि नीतीश कुमार भी प्रधानमंत्री मोदी की तरह किसी शर्त पर अड़े बगैर उनके लिए सरकार बनाने की राह आसान बनाते हैं या नहीं? 

74 विधायक देकर बिहार में बीजेपी ने बनवाई थी नीतीश की सरकार
2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार की 243 सीटों में से 74 पर बीजेपी ने जीत हासिल की थी, जबकि जेडीयू सिर्फ 43 सीटें ही जीत सकी थी. वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) 144 सीटें जीतकर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. तब बीजेपी के 74 विधायकों ने जेडीयू के साथ मिलकर सरकार बनाई और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने.

दो साल बाद ही 2022 में सत्ता परिवर्तन हुआ और जेडीयू ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर महागठबंधन की सरकार बना ली. इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों को इकट्ठा कर INDIA गठबंधन भी बनाया. हालांकि, बाद में गठबंधन की बैठकों में उन्हें किनारे कर दिया गया. बिहार में महागठबंधन की सरकार भी ज्यादा समय तक नहीं चल सकी और नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले फिर पलटी मारी और एनडीए में आ गए.

2019 वाले खेला तो नहीं करेंगे नीतीश?
नीतीश कुमार सरकार बनने में कितनी मदद करेंगे, इसे लेकर सवाल इसलिए भी उठना लाजमी है क्योंकि 2019 में मोदी 2.0 सरकार के गठन से ठीक पहले उनके पलटने की खबरें आई थीं. बीजेपी और जेडीयू अलायंस ने बिहार की 40 लोकसभा सीटों में से 39 जीती थीं, लेकिन जब सरकार बनाने की बारी आई तो नीतीश पलट गए और समर्थन नहीं देने का फैसला कर लिया.

सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि तब नीतीश कुमार ने दो मंत्री पद की मांग रख दी थी और शायद बीजेपी राजी नहीं हुई. हालांकि, उस वक्त बीजेपी के पास प्रचंड बहुमत था और सहयोगी दलों के पास मंत्री पद मांगने के लिए उतनी बारगेनिंग पावर नहीं थी.

यह भी पढ़ें:-
Defamation Case: आज कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी, सुबह-सुबह बेंगलुरु के लिए हो गए रवाना, जानें क्या है मामला

About the author नीलम

नीलम पिछले आठ सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं. वह मुख्य रूप से पॉलिटिकल, वर्ल्ड और नेशनल मुद्दों पर खबरें लिखती हैं. साथ ही एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर चुकी हैं. उनके पास विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम करने का अनुभव है. नीलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से की है और बायोलॉजी में बीएससी किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
'बस एक ही काम बचा है', CJP का मेटा पर तंज, PM मोदी-जकरबर्ग पर क्या कहा?
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
रात के अंधेरे में तमिलनाडु की थेनी जेल से 17 कैदी फरार, स्टाफ पर किया हमला
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब
इस्तीफा देकर कानून से बचने वाले MLAs के खिलाफ याचिका पर SC का नोटिस, केंद्र और EC से जवाब तलब

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget