एक्सप्लोरर

नीतीश कुमार ने सातवीं बार ली CM पद की शपथ, जानें कौन-कौन होंगे मंत्रिमंडल में

बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार ने सातवीं बार CM पद की शपथ ली. इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद रहे.

पटना: नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. सातवीं बार है जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. नीतीश कुमार के साथ बीजेपी के कोटे से सात और जेडीयू के कोटे से पांच नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा वीआईपी के मुकेश सहनी और हम के संतोष मांझी ने मंत्री पद की शपथ ली.

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा और सुशील मोदी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. वहीं विपक्षी महागठबंधन ने इस कार्यक्रम का बहिष्कार किया.

नीतीश कुमार के साथ होंगे दो डिप्टी सीएम बिहार की नयी सरकार में उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्री होंगे. कटिहार से चौथी बार विधायक निर्वाचित हुए तारकिशोर प्रसाद और बेतिया से विधायक रेणु देवी उपमुख्यमंत्री होंगे. रविवार को तारकिशोर प्रसाद को बीजेपी विधानमंडल दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुना गया था.

नीतीश कुमार के शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और एलजेपी चीफ चिराग पासवान ने बधाई दी.

नीतीश मंत्रिमंडल में होंगे ये जेडीयू नेता

विजय चौधरी विजेंद्र यादव अशोक चौधरी मेवालाल चौधरी शीला मंडल

नीतीश मंत्रिमंडल में होंगे ये बीजेपी नेता

तारकिशोर प्रसाद- डिप्टी सीएम रेणु देवी- डिप्टी सीएम मंगल पांडे रामप्रीत पासवान जीवेश कुमार मिश्र अमरेंद्र प्रताप सिंह राम सूरत राय

नीतीश मंत्रिमंडल में होंगे ये 'हम' नेता

संतोष मांझी

नीतीश मंत्रिमंडल में होंगे ये 'VIP' नेता

मुकेश सहनी

नीतीश कुमार ने 2010 और 2015 में चुनावी जीत के बाद गांधी मैदान में बड़ी संख्या में आम लोगों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी के बीच शपथ ली थी, लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के कारण यह संभव नहीं हो पाएगा.

हाल में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को 125 सीट हासिल हुई थीं जबकि विपक्षी महागठबंधन को 110 सीट मिली थीं. विपक्षी राजद को 75 सीट पर जीत मिली थी. वहीं, बीजेपी को 74 सीट और जेडीयू को 43 सीट हासिल हुई थी .

आरजेडी का बहिष्कार बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस ने शपथ ग्रहण का बहिष्कार किया. आरजेडी ने कहा, ‘‘राजद शपथ ग्रहण का बहिष्कार करता है. बदलाव का जनादेश राजग के विरुद्ध है. जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया.’’

विपक्षी पार्टी ने राजग पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों और नियोजित शिक्षकों से पूछिए कि उन पर क्या गुजर रही है.’’ आरजेडी ने कहा, ‘‘राजग के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है. हम जनप्रतिनिधि हैं और जनता के साथ खड़े हैं. ’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
लगातार तीसरे दिन इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति से मुलाकात का मांगा समय, कल 3 बजे बैठक
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget