एक्सप्लोरर

बिहार की 57 सीटों पर मुस्लिम वोटर करेंगे खेल, वक्फ बिल पर कैसे घिर गए नीतीश कुमार?

नीतीश कुमार ने सीएम आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए थे, लेकिन वक्फ बिल पर स्टैंड क्लीयर नहीं होने से कई मुस्लिम संगठन इसमें शामिल नहीं हुए.

Nitish Kumar Stand on Waqf Bill: बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, उससे पहले केंद्र सरकार संसद में वक्फ संशोधन बिल पेश करने वाली है. जहां विपक्षी पार्टियां इस बिल को मुस्लिम विरोधी बता रही हैं, वहीं केंद्र सरकार में शामिल चंद्रबाबू नायडू ने कह दिया है कि टीडीपी ने हमेशा वक्फ संपत्तियों की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी. इस बिल को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चौतरफा घिर गए हैं. अब तक उनकी पार्टी की ओर से इस बिल पर कोई स्टैंड नहीं लिया गया है. 

नीतीश कुमार ने पटना में बीते 23 मार्च को अपने सीएम आवास पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शामिल हुए थे, लेकिन वक्फ बिल पर स्टैंड क्लीयर नहीं होने की वजह से कई मुस्लिम संगठन इसमें शामिल नहीं हुए. इतना ही नहीं कई मुस्लिम संगठनों ने तो पटना में विरोध प्रदर्शन भी किया. अगर नीतीश कुमार वक्फ बिल का समर्थन नहीं करते हैं तो बीजेपी का मामला बिगड़ जाएगा और अगर करते हैं तो उनका वोटबैंक गड़बड़ा सकता है.

57 सीटों पर निर्णायक हैं मुस्लिम वोटर

बिहार में करीब 17.7 फीसदी आबादी मुस्लिम है. राज्य की कुल 243 विधासनभा सीटों में 57 सीटों पर मुस्लिम वोटर्स निर्णायक भूमिका में हैं. इनमें से 47 सीटों पर 50 फीसदी मुस्लिम वोटर हैं, जबकि 10 सीटों पर करीब 40 फीसदी आबादी मुस्लिम है. ऐसे में अगर वोटबैंक की परवाह किए बिना नीतीश कुमार वक्फ बिल का समर्थन करते हैं तो उनके साथ खेला हो सकता है. पूरा मुस्लिम समुदाय आरजेडी या महागबंधन की ओर झुक सकता है.

वक्फ बिल पास हुआ तो मुस्लिम माफ नहीं करेंगे: ओवैसी

वक्फ बिल को लेकर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि केंद्र सरकार नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू की वैशाखियों पर चलने वाली सरकार है. इसमें चिराग पासवान और जयंत चौधरी की पार्टी भी शामिल है. अगर ये चार पार्टियां इस बिल का समर्थन नहीं करती हैं तो ये बिल कानून नहीं बन पाएगा. उन्होंने कहा कि अगर इन पार्टियों ने ऐसा किया तो मुस्लिम उन्हें कभी माफ नहीं करेगा. नायडू पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने कहा कि उन्होंने तो तिरुपति से गैर हिंदू कर्मचारियों को निकाल दिया तो वक्फ बोर्ड में दूसरे धर्म के लोग क्यों शामिल होंगे.  

नायडू बोले- टीडीपी ने हमेशा वक्फ संपत्तियों की रक्षा की

नायडू की बात करें तो उन्होंने हाल ही में कहा कि टीडीपी सरकार ने हमेशा वक्फ संपत्तियों की रक्षा की है और आगे भी करती रहेगी. उन्होंने कहा, 'जब जीओ 43 पेश किया गया था तो अनावश्यक विवाद पैदा हो गया था. इसलिए जब अदालतों का रुख किया गया तो एक समय ऐसा आया जब वक्फ बोर्ड ने काम करना बंद कर दिया. हमारी सरकार आने के बाद हमने उस आदेश पर रोक लगा दी. सबकी राय लेते हुए कार्य बोर्ड का गठन किया गया. हम वक्फ बोर्ड की संपत्तियों की रक्षा करेंगे. हम वंचित मुस्लिम परिवारों के आर्थिक उत्थान की दिशा में काम करेंगे. टीडीपी ने हमेशा मुस्लिम समुदाय का समर्थन किया है और आगे भी करेगी.'

चिराग पासवान का क्या है स्टैंड?

एलजेपीआर के नेता चिराग पासवान ने वक्फ बिल को लेकर कहा, 'जब बिल आया नहीं, उसके ऊपर चर्चा नहीं हुई, जब आएगा तो चर्चा होगी. अपनी बातों को रखिएगा. उसके बाद आप बोलिएगा कि क्या सही हुआ क्या गलत हुआ. पहले से बातें करके समाज के बीच में गलत संदेश देना, भ्रमित करना बिलकुल उचित नहीं है.'

वक्फ बिल अल्पसंख्यकों के खिलाफ: तेजस्वी यादव

हाल ही में एक इंटरव्यू में आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वक्फ बिल पर सवाल उठाते हुए कहा था कि इसकी जरूरत ही क्या है? यह अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. ये लोग (वक्फ बोर्ड) मस्जिदों के लिए, स्कूलों के लिए काम करते हैं. बीजेपी वाले हमेशा ऐसे बिल लाती हैं, जो तनाव पैदा करें. CAA, NRC भी इसी के तहत थी. लोग जानते हैं कि बीजेपी के लोग समाज को तोड़ने की बात करते हैं. मुद्दे की बात नहीं करते. पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई के लिए ये लोग बात नहीं करते. बिहार की जनता इन बातों को समझती है. पिछली बार ये लोग हारते-हारते बच गए, लेकिन इस बार बिहार की जनता बेहद चौकन्ने हैं और इनके साजिश में नहीं फंसने वाले.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget