एक्सप्लोरर

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या: अब तक 3 गिरफ्तार, BJP नेताओं ने लगाए साजिश के आरोप, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के 26 वर्षीय कार्यकर्ता हर्ष (Harsh) की हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. राज्य के बीजेपी नेताओं और विश्व हिंदू परिषद ने कुछ इस्लामी संगठनों की भूमिका होने का आरोप लगाया है. 

कर्नाटक के शिवमोगा में रविवार रात बजरंग दल के एक 26 वर्षीय कार्यकर्ता हर्ष (Harsh) की हत्या कर दी गई जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अब इस मामले को लेकर राज्य में सियासी पारा भी चढ़ गया है. राज्य के बीजेपी नेताओं और विश्व हिंदू परिषद ने इस पूरे मामले की निंदा करते हुए कुछ इस्लामी संगठनों की भूमिका होने का आरोप लगाया है. 

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या को हिजाब विवाद से जोड़ते हुए कहा कि, कर्नाटक में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पहनने के खिलाफ अभियान का समर्थन करने के लिए 26 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या की गई है. प्रमोद सावंत ने ट्वीट करते हुए कहा कि, "क्या FOE (Freedom of Expression) कुछ लोगों का विशेष अधिकार है, जो खुद को दूसरों की तुलना में अधिक हकदार मानते हैं? उन्होंने कहा, #NoToHijab #YesToUniform का समर्थन करने के लिए शिवमोगा में राष्ट्र विरोधी, हिंदू विरोधी कट्टरपंथियों द्वारा हर्ष की हत्या कर दी गई"

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिख NIA जांच की केंद्रीय मंत्री ने की अपील

कर्नाटक में विश्व हिंदू परिषद इकाई ने बजरंग दल के सदस्य हर्ष की हत्या के लिए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और सोशलिस्ट डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) को दोषी ठहराया है. साथ ही 23 फरवरी को पूरे कर्नाटक में विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने हर्ष की हत्या को एक साजिश बताया है. उन्होंने मामले की जांच की मांग की है साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर मामला एनआईए को सौंप दिया जाए. वहीं, केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई को पत्र लिख हत्या की एनआईए जांच की मांग की अपील की.

आरोपियों के मामले में शामिल होने के हैं पूरे सबूत- ADGP 

शिवमोग्गा के ADGP एस मुरुगन (S Murugan) ने पुष्टि करते हुए कहा कि, बजरंग दल कार्यकर्ता हत्या मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों के खिलाफ मामले में शामिल होने के पूरे सबूत हैं. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हर्ष की हत्या में पीएफआई (PFI) और एसडीपीयू (SDPU) के शामिल होने के आरोपों पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आएगी. 

नारायण गोड़ा ने हर्ष के परिवार से की मुलाकात

बता दें, घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने शिवमोगा में सुरक्षा को बढ़ा दिया है. कर्नाटक के मंत्री नारायण गोड़ा ने बीते दिन बजरंग दल कार्यकर्ता हर्श के परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं जाहिर करते हुए मदद का आश्वासन दिया है. वहीं इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी इस हत्या की निंदा करते हुए दुख जताया है. 

यह भी पढ़ें.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के इन क्षेत्रों में सेना भेजने का दिया आदेश, अब और भी बढ़ सकता है तनाव

यूक्रेन पर पुतिन की सर्जिकल स्ट्राइक, दो प्रांतों को अलग देश के तौर पर दी मान्यता, UNSC ने बुलाई आपात बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget