एक्सप्लोरर

कभी मोदी लहर को ब्लोअर की हवा बताने वाले नीतीश पलटे, अब कहा- 2019 में टक्कर में कोई नहीं

नीतीश कुमार ने आज कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराजेय हैं, 2019 में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. पीएम मोदी से मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं.''

नई दिल्ली: महागठबंधन छोड़ बीजेपी के साथ सरकार बनाने के बाद नीतीश कुमार पहली बार आज मीडिया के सवालों के जवाब देने आए. एक सवाल के जवाब में नीतीश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराजेय हैं, 2019 में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. अब यह बयान सुर्खियों में है. इधर नीतीश कुमार ने यह बयान दिया उधर तेजस्वी यादव ने तंज कसा. तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, 'आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी को हार्दिक बधाई. भक्तों की संख्या में खुलकर आज एक और नतमस्तक परम शिष्य की एंट्री.' 

आज नीतीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने विरोधियों को आइना तो दिखाया साथ ही पूरे विपक्ष के मनोबल पर भी जोरदार वार किया. नीतीश कुमार ने आज कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपराजेय हैं, 2019 में उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता. पीएम मोदी से मुकाबला करने की क्षमता किसी में नहीं.''

पीएम मोदी और नीतीश कुमार की कहानी में दिलचस्प पेंच पीएम मोदी और नीतीश कुमार के रिश्ते में भी कई दिलचस्प पेंच हैं. कभी दोनों एक दूसरे के साथ दिखे तो कभी एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते नजर आए. वैसे रिश्तों की इस अनसुलझी गुत्थी का एक और पहलू है जिस पर दोनों कभी कुछ नहीं बोले.

नीतीश ने मोदी के राजनीतिक विस्तार की भविष्यवाणी की थी एक दौर था जब नरेंद्र मोदी गुजरात में अपनी राजनीतिक संभावनाएं तलाश रहे थे और नीतीश कुमार वाजपेयी मंत्रिमंडल में अपनी पहचान बनाने के लिए हाथ-पैर मार रहे थे. तब नीतीश कुमार ने साल 2003 में नरेंद्र मोदी के राजनीतिक विस्तार की भविष्यवाणी की थी. इस दौरान नरेंद्र मोदी के दामन पर गुजरात दंगों का दाग लग चुका था. इस पर सफाई देते हुए नीतीश कुमार ने बाद में कहा था कि सरकारी कार्यक्रम में किसी की शिकायत ना करने का एक प्रोटोकॉल होता है. इसी चलते उन्होंने नरेंद्र मोदी की तारीफ की थी.

...दौर बदला, सियासत बदली, नीतीश भी बदल गए नीतीश कुमार के पूरजोर विरोध के बावजूद बीजेपी ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को अपना चेहरा बनाने का ऐलान किया और इसी के साथ नीतीश कुमार ने एनडीए से अलग होने का ऐलान कर दिया.

दौर बदला, सियासत की जरूरतें बदलीं तो नीतीश कुमार के बोल भी बदल गये. जो नीतीश कुमार गुजरात दंगे के केवल एक साल बाद साल 2013 में नरेंद्र मोदी को देश की जरूरत बता चुके थे, वही नीतीश कुमार 2014 में नरेंद्र मोदी को देश औऱ समाज के लिए खतरनाक बताने लगे थे.

उस वक्त नीतीश कुमार ने कहा था कि यह देश हवा बनाने से नहीं चल सकता. लोगों को लगता है कि जो हवा बांध देंगे उसी में लोग बंध जाएंगे. इस देश को लोग कमपढ़े लिखे हो सकते हैं लेकिन अक्लमंद होते हैं. नीतीश ने मोदी लहर को ब्लोअर की हवा बताया था. और आज 2019 के लिए अपराजेय बता रहे हैं.

एक बार फिर बदल गए नीतीश कुमार देश में वर्तमान राजनीति और प्रधानमंत्री मोदी के लगातार बढ़ते कद को देखकर नीतीश एक बार फिर बदल गए. नीतीश कुमार ने आज एक बार फिर पीएम मोदी की तारीफ की. नीतीश ने नरेंद्र मोदी के मुकाबले पूरे विपक्ष को कमजोर घोषित कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
'अगर लोगों को लगता है कि...' ECI को पूर्व चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने क्या दी सलाह?
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रातभर...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget