एक्सप्लोरर

महिसागर पुल हादसे के बाद नितिन गडकरी ने किसको दे डाली बड़ी चेतावनी- '...तो ठोकूंगा'

Mahisagar Bridge Collapse: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने महिसागर पुल हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी पर अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ एक्शन होगा.

गुजरात के महिसागर नदी पर बने पुल के गिरने की वजह से कई लोगों की मौत हो गई. देश में इससे पहले भी कई बार पुल हादसे हो चुके हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हादसे को लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने भ्रष्ट ठेकेदारों और अधिकारियों को भी चेतावनी दी है. गडकरी ने कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी हुई तो छोड़ा नहीं जाएगा.

गडकरी पुल और सड़क काम में हो रही गड़बड़ी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आज तक से बात करते हुए कहा, ''एक्सीडेंट अलग चीज है और जो काम करते समय बेईमानी और फ्रॉड करते हैं, वह दूसरी बात है. अगर गलती जानबूझकर नहीं कि तो माफी मिलनी चाहिए और ऐसा नहीं है ठोक देना चाहिए. अगर कोई गड़बड़ रोड में तो छोड़ता नहीं हूं. मेरा टारगेट है, अभी 7 वर्ल्ड रिकॉर्ड हुए हैं. मैं अब ठेकेदारों और अधिकारियों के पीछे लगा हूं. मैं ठोकूंगा. मैं देश की संपत्ति के साथ समझौता नहीं कर सकता.''

देश में अब तक कई हो चुके हैं पुल हादसे

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना पुल गिर गया था. हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है. यह पुल करीब 43 साल पुराना था. इसे 1985 में बनाया गया था. पुल गिरने के बाद कई गाड़ियां भी नदी में जा गिरीं. इससे पहले बिहार के सहरसा में एक पुल गिर गया था. मामला जून 2024 का है. पामा गांव पुल हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली थी. वहीं जुलाई 2024 में गंडकी नदी पर बना पुल गिर गया था.

मोरबी में भी हुआ था बड़ा पुल हादसा

गुजरात के बीच मोरबी में भी बड़ा पुल हादसा हो चुका है. अक्तूबर 2022 में मोरबी केबल ब्रिज के टूटने से 135 लोगों की मौत हो गई थी. यह देश के सबसे बड़े पुल हादसों में से एक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का रिएक्शन, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
सोनोवाल ने MV ओशियन विनर के डूबने पर जताई चिंता, जानें क्या कहा?
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'
चिराग पासवान ने शेयर किया 2020 का वीडियो, कहा- 'आरक्षण समाप्त की बात तो दूर, हमें...'

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'कोई माई का लाल...', काशी- मथुरा का जिक्र कर महंत राजू दास का बड़ा बयान
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
'भारत माता और झंडा देश के विधाता नहीं...', 'जन गण मन' विवाद पर बोले मुकेश खन्ना
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
तमिलनाडु में थलपति विजय का शराब को लेकर बड़ा एक्शन, दिए ये आदेश
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
ग्रीन वादियों को चीरते हुए निकली वंदेभारत, ड्रोन व्यू ने जीता यूजर्स का दिल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
महंगी सर्विस से बचने के लिए शख्स ने खुद ठीक की EV बैटरी, वीडियो वायरल
Embed widget