एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री बनने को लेकर क्या है नितिन गडकरी की इच्छा? समर्थकों की सलाह पर कर दिया साफ

Nitin Gadkari on Plans to become PM: कई बार विपक्ष तो कई मौकों पर कार्यकर्ता भी नितिन गडकरी के प्रधानमंत्री पद के प्रबल दावेदार होने की बात करते रहे हैं. इसपर आखिरकार गडकरी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है.

Nitin Gadkari on Plans to become PM: भारतीय जनता पार्टी में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का नाम विपक्ष के नेता और पार्टी कार्यकर्ता अक्सर विकल्प के तौर पर देते रहे हैं. अब इसपर खुद नितिन गडकरी ने चुप्पी तोड़ दी है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का कहना है, 'वर्तमान समय में राजनीति में आर्टिफिशियल छवि बनाई जाती हैं. दिल्ली में प्रशंसकों की कोई कमी नहीं है. कुछ लोग मुझसे कहते हैं कि आप प्रधानमंत्री बनने लायक हैं, लेकिन मैं प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहता.' इस बयान को जारी रखते हुए नितिन गडकरी कहते हैं, 'इसलिए मैं उनसे कहता हूं कि मुझे आपकी सलाह की जरूरत नहीं है.'

नितिन गडकरी नागपुर में वरिष्ठ पत्रकार श्रीराम पवार को दिए गए गिरीश गांधी सामाजिक कार्य पुरस्कार के समारोह में बोल रहे थे. इसी दौरान उन्होंने उस मुद्दे को भी संबोधित किया, जिसको लेकर उनके कार्यकर्ता अक्सर अपील करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके समर्थक अक्सर ये अपील करते हैं कि वो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, लेकिन इस अपील को खारिज करते हुए नितिन गडकरी ने साफ कर दिया कि वो प्रधानमंत्री बनना नहीं चाहते हैं.

संघ से संगठन तक गडकरी की मजबूत पकड़

गडकरी को नरेंद्र मोदी सरकार के सबसे सफल मंत्री के तौर पर पहचाना जाता है. सड़क परिवहन क्षेत्र में उनके कामकाज की तारीफ विपक्षी दलों के नेता भी कर चुके हैं. वहीं नागपुर से संबंध रखने वाले गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी अच्छी पकड़ रखते हैं. गडकरी 2010 से 2013 तक बीजेपी के प्रमुख भी रहे हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद के चेहरे के तौर सामने रखा था. नरेंद्र मोदी के नाम के पहले जिन संभावित चेहरों पर राजनीतिक जानकार कयास लगाते थे, उनमें नितिन गडकरी का नाम भी शामिल है. 

बीजेपी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र नेता के तौर पर शुरुआत करने वाले गडकरी साल 1989 में महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य चुने गए. 1999 से 2005 तक गडकरी महाराष्ट्र विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष भी रहे. साल 2010 में बीजेपी ने उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया और वो इस पद पर बैठने वाले सबसे युवा नेता थे. इससे पहले गडकरी महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख थे.  

ये भी पढ़ें: 'असम में जमीन पर कब्जा करने वाले कौन? बताने की जरूरत नहीं', CM हिमंत ने किसपर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
कोलकाता एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, खतरे में थी 159 यात्रियों की जान
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget