एक्सप्लोरर

असम में जो 50 साल में नहीं हुआ, वो हमने कर दिखाया, BJP की सरकार वापस आएगी- नितिन गडकरी

Assam Election 2021: नितिन गडकरी ने कहा, "असम में जो 50 साल में नहीं हुआ, वो काम हमने किया है. बांग्लादेश तक जलमार्ग बनाया है. हमने असम के विकास के लिए रोड नेटवर्क बहुत बढ़िया किया है. जितने ब्रिज अभी तक नहीं बने थे, हमने ब्रह्मपुत्र पर बनाए हैं. रेल रोड नेटवर्क समेत बहुत सारा काम हुआ है."

सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को एक दिन के असम दौरे पर पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एबीपी न्यूज से अपने विशेष विमान में खास बात की. इस दौरान उन्होंने असम में एक बार फिर बीजेपी की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि अब असम की भुखमरी दूर हो रही है, लोगों ने सर्बानंद सोनोवाल और नरेंद्र मोदी जी के काम को देखा है उसी के आधार पर मैं कह सकता हूं कि हमारी सरकार वापस आएगी.

नितिन गडकरी ने कहा, "असम में जो 50 साल में नहीं हुआ, वो काम हमने किया है. बांग्लादेश तक जलमार्ग बनाया है. हमने असम के विकास के लिए रोड नेटवर्क बहुत बढ़िया किया है. जितने ब्रिज अभी तक नहीं बने थे, हमने ब्रह्मपुत्र पर बनाए हैं. रेल रोड नेटवर्क समेत बहुत सारा काम हुआ है."

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "अब असम की भुखमरी दूर हो रही है, लोगों ने सर्बानंद सोनोवाल और नरेंद्र मोदी जी के काम को देखा है उसी के आधार पर मैं कह सकता हूं कि हमारी सरकार वापस आएगी."

हम जाति, पंथ, धर्म के आधार पर चुनाव नहीं लड़ते- गडकरी

CAA के माध्यम से कम्युनल तरीके से चुनाव लड़ने के आरोप पर गडकरी ने कहा, "ये आरोप गलत है. हम जाति, पंथ, धर्म के आधार पर चुनाव नहीं लड़ते हैं. ना हम ऐसा मानते हैं. जो लोग बदरुद्दीन के साथ चुनाव में एलाइंस करके चुनाव लड़ रहे हैं, वो लोग क्या बोलेंगे. हमने जो काम किए, जो 50 साल में नहीं हुए, उसके आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं."

नागरिकता कानून पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जो हमारे देश के नागरिक नहीं है? क्या उनके लिए कानून नहीं बनना चाहिए. देश हित जो विदेशी नागरिक हैं. वो हमारे देश के नागरिक नहीं है वह देश हित में नहीं है. क्या बांग्लादेश में भारत के लोग नागरिक बन सकते हैं.

वहीं NRC के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देशहित में इस पर चर्चा होनी चाहिए और फिर उसे साफ करना चाहिए. हम भारत सरकार के काम और राज्य सरकार के काम के आधार पर चुनाव जीतना चाहते हैं.

नितिन गडकरी ने राहुल गांधी के बयान पर तीखा हमला किया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के बयान को कांग्रेस ही सीरियसली नहीं लेती है, तो मैं क्या कहूं. वैसे वो इस तरह का बयान देकर कांग्रेस का बहुत नुकसान कर रहे हैं. उनके बयान को मीडिया भी सीरियस नहीं लेती है. उदारीकरण से उनको माफ कर देना चाहिए.

डकरी ने बंगाल में 200 सीट जीतने का दावा किया

वहीं बंगाल को लेकर गडकरी ने कहा कि बंगाल में हम लोग दो लाख करोड़ के सड़क बनाना चाहते हैं. बहुत सारी सड़कें हैं जो पाइपलाइन में हैं. लेकिन हम उसे एवार्ड नहीं कर सकते. क्योंकि लैंड एक्विजिशन नहीं हो पाया है. बंगाल सरकार से कभी मदद नहीं मिली. इसलिए बंगाल में यदि भाजपा की सरकार आएगी तो डबल इंजन की सरकार विकास करेगी और बंगाल की तस्वीर बन जाएगी. ममता बनर्जी से बहुत बार बात की गई. कभी अच्छे परिणाम नहीं निकले.

उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में पहले कांग्रेस का शासन रहा, फिर लेफ्ट और बाद में टीएमसी को लोगों ने मौका दिया. लेकिन इन सरकारों ने कुछ नहीं किया.. मुझे लगता है हम इस बार 200 से ज्यादा सीट जीतकर हम सरकार बनाएंगे.

ये भी पढ़ें-

West Bengal Election 2021 Voting LIVE: बंगाल के पहले चरण में सुबह 9 बजे तक 7.72 फीसदी वोटिंग

कोरोना की दूसरी लहर का कहर, 24 घंटे में आए 62 हजार नए केस, 291 संक्रमितों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget