एक्सप्लोरर

'कभी भी हो सकता है वर्ल्ड वॉर,' केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने क्यों जताई आशंका?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को ‘बियॉन्ड बॉर्डर्स’ पुस्तक के विमोचन के अवसर पर कहा कि ये संघर्ष ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं, जहां विश्व युद्ध कभी भी छिड़ सकता है, इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार (06 जुलाई, 2025) को रूस-यूक्रेन और इजराइल-ईरान युद्धों का हवाला देते हुए कहा कि महाशक्तियों की तानाशाही और निरंकुशता के कारण समन्वय, आपसी सद्भाव और प्रेम खत्म हो रहा है और दुनिया भर में संघर्ष का माहौल है.

भारत को दुनिया को सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाली बुद्ध की भूमि बताते हुए गडकरी ने अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद भविष्य की नीति निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया.

यहां ‘बियॉन्ड बॉर्डर्स’ पुस्तक के विमोचन के अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने कहा कि ये संघर्ष ऐसी स्थिति पैदा कर रहे हैं, जहां विश्व युद्ध कभी भी छिड़ सकता है. उन्होंने जोर देकर कहा कि युद्ध से संबंधित तकनीकी प्रगति भी मानवता की रक्षा करना कठिन बना रही है.

बदल गया है युद्ध में तकनीकी कारणों का आयाम

गडकरी ने कहा, ‘इजराइल और ईरान के साथ-साथ रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच दुनियाभर में संघर्ष का माहौल है. स्थिति ऐसी है कि इन दो युद्धों की पृष्ठभूमि में कभी भी विश्व युद्ध होने की आशंका है. उन्नत तकनीक के कारण युद्ध के आयाम बदल गए हैं, मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे टैंक और अन्य प्रकार के विमानों की प्रासंगिकता कम हो रही है.

वैश्विक स्तर पर चर्चा की जरूरत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘इन सबके बीच मानवता की रक्षा करना मुश्किल हो गया है. अक्सर नागरिक बस्तियों पर मिसाइलें दागी जाती हैं. इससे गंभीर समस्या पैदा हो गई है और इन सभी मुद्दों पर वैश्विक स्तर पर चर्चा करने की जरूरत है.’

उन्होंने कहा, ‘ऐसा कहना सही नहीं होगा, लेकिन यह सब धीरे-धीरे विनाश की ओर ले जा रहा है. महाशक्तियों की तानाशाही और निरंकुशता समन्वय, सद्भाव और प्रेम को खत्म कर रही है.’

ये भी पढ़ें:- बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची महुआ मोइत्रा, चुनाव आयोग पर लगाया ये आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश बाबू तो जागते हुए भी सपने देखते हैं...', कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज, पढ़ें पूरा मामला
'अखिलेश बाबू तो जागते हुए भी सपने देखते हैं...', कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कसा तंज
ED Attach Foreign Property: विदेश तक पहुंची ED की कार्रवाई! लंदन में 7.5 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, 307 करोड़ के बैंक फ्रॉड का मामला
विदेश तक पहुंची ED की कार्रवाई! लंदन में 7.5 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच, 307 करोड़ के बैंक फ्रॉड का मामला
Mumbai Police-ATC Joint Operation: मुंबई के वाकोला में युगांडा की दो महिलाएं गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
मुंबई के वाकोला में युगांडा की दो महिलाएं गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला?
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने पाकिस्तान को लेकर किया सवाल तो बोले विदेश मंत्री जयशंकर
'हम दलाल देश नहीं बन सकते...', ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष के PAK से जुड़े सवाल पर बोले जयशंकर

वीडियोज

फिल्म 'धुरंधर 2' पर संकट के बादल, गुरबानी के गलत इस्तेमाल पर मचा घमासान!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Iqbal Interview, बड़े साहब से दाऊद तक, सब पर खुलासा!
Dhurandhar: The Revenge | Danish Pandor AKA Uzair Baloch Negative PR से लेकर फिल्म की सफलता तक
खार्ग द्वीप बना नया रणक्षेत्र...ईरान ने तैनात की मिसाइलें!
अब EV पर मिलेगा बड़ा फायदा! नई EV Policy में ₹1 लाख तक सब्सिडी | Auto Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Israel US Iran War Live: 'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
'अब मुद्दा सिर्फ युद्ध रोकने का नहीं रहा, बल्कि...', सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई की ट्रंप को चेतावनी
अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, 'विरोधियों की बात...'
यौन उत्पीड़न मामला: अग्रिम जमानत मिलने पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': तेलुगू में भी रणवीर सिंह का भौकाल, पवन कल्याण को चटाई धूल, जानें 25 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': तेलुगू में भी रणवीर सिंह का भौकाल, पवन कल्याण को चटाई धूल, जानें 25 मार्च का कलेक्शन
सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, तस्वीरें हुई वायरल
सभी 10 टीमों के कप्तानों ने जमकर की मस्ती, अय्यर-रहाणे ने लगाए ठहाके, तस्वीरें हुई वायरल
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
'अमेरिका के साथ नहीं होगी कोई बात...', पाकिस्तान की जमीन से ईरान ने ट्रंप को दिया कड़ा संदेश
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
बंगाल चुनाव के लिए BJP ने आरजी कर रेप पीड़िता की मां को दिया टिकट, 19 प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी
Video: पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
पेट्रोल पंप पर लाइन देख शख्स ने निकाला जुगाड़, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचा ऑफिस, वीडियो वायरल
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
PNG कनेक्शन लेने के नियमों में बड़ा बदलाव, जानें कितना आसान हुआ पाइप्ड गैस लगवाना?
Embed widget