एक्सप्लोरर

'वैक्सीन की कमी' के बीच गडकरी का बड़ा बयान, कहा- और कंपनियों को दिया जाए निर्माण का लाइसेंस

कोरोना की खौफ के बीच वैक्सीन की कमी लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है. आलोचनाओं के बीच केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि पहले देश के लोगों को वैक्सीन दी जानी चाहिए. 

वैक्सीन की कमी पर आलोचना झेल रही केंद्र सरकार के मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि अगर देश में वैक्सीन की कमी हो रही है तो और कंपनियों के इसे बनाने की अनुमति दी जानी चाहिए ताकि लोगों की जान बचाई जा सके. इसके अलावा लाइफ सेविंग ड्रग को भी और कंपनियों को बनाने का लाइसेंस दिया जाना चाहिए. उन्होंने ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई सैकड़ों मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि देश में अंतिम संस्कार का बेहतर प्रबंधन किए जाने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, ‘‘यदि टीके की आपूर्ति के मुकाबले उसकी मांग अधिक होगी तो इससे समस्या खड़ी होगी. इसलिए कई और कंपनियों को टीके का उत्पादन करने में लगाया जाना चाहिए. इसके लिए टीके के मूल पेंटेंट धारक कंपनी को दूसरी कंपनियों द्वारा दस प्रतिशत रॉयल्टी का भुगतान किया जाना चाहिए.’’

पहले देश को वैक्सीन मिलनी चाहिए
नितिन गडकरी ने कहा कि अगर ज्यादा कंपनियों को वैक्सीन बनाने में लगाया जाए तो हमारे देश की मांग पूरी हो सकती है. उन्होंने कहा कि एक बार जब देश में मांग की पूर्ति हो जाए और उत्पादन सरप्लस हो तब ही विदेश में निर्यात किया जा सकता है. गडकरी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये संबोधित कर रहे थे. 

इस महीने 7.30 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध
गडकरी ने कहा कि देश के हर राज्य में दो-तीन लेबोरेटरी हैं. उन्हें वैक्सीन बनाने दिया जाए. सिर्फ सेवा के मकसद से नहीं बल्कि 10 प्रतिशत रॉयल्टी के आधार पर. उन्होंने कहा कि यह काम 15-20 दिनों के अंदर हो सकता है. पिछले गुरुवार को सरकार ने वैक्सीन प्रबंधन के बारे में कहा था कि मई में देश के लोगों के लिए 7.30 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध हैं. इनमें से 1.27 करोड़ डोज सीधे राज्य सरकार खरीद रही हैं जबकि 80 लाख डोज निजी अस्पतालों द्वारा खरीदा जा रहा है. 

अंतिम संस्कार की उचित व्यवस्था हो
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री और शहरी आवास मंत्री से अनुरोध करेंगे कि कोरोना से हुई मौत के बाद मृतक के अंतिम संस्कार का उचित प्रबंधन हो. उन्होंने कहा कि दाह संस्कार में डीजल, इथेनॉल, बायोगैस और बिजली का इस्तेमाल कर कम खर्च किया जा सकता है. बिहार और उत्तर प्रदेश में कई शवों के गंगा में प्रवाहित होने के बाद देश में अंतिम संस्कार को लेकर कई सवाल उठे थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में होगी मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
दिल्ली में मुस्लिम नेताओं की बड़ी बैठक, ओवैसी से सलमान खुर्शीद तक ये नेता होंगे शामिल, जानिए मीटिंग की एजेंडा
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
इधर ट्रंप ने जताई हत्या की आशंका, उधर मुज्तबा खामेनेई का आया बड़ा बयान, बोले - 'खून का बदला...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
बांकीपुर में बीजेपी के प्रत्याशी बदलने के बाद नितिन नवीन का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'नीरज कुमार सिन्हा का...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget