एक्सप्लोरर

Morbi Tragedy: मोरबी हादसे के सवाल पर नितिन गडकरी बोले- ऐसा सिस्टम लगाऊंगा कि कमजोर पुल के बारे में बज उठेगा अलार्म

Nitin Gadkari: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा है कि उन्होंने 80 हजार पुलों का एक रिकॉर्ड तैयार किया है. उन्होंने कहा कि एक ऐसा सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे खराब हो रहे पुल के बारे में पहले से पता चल जाएगा.

Nitin Gadkari Tells Solution of Bridge Accidents: गुजरात (Gujarat) के मोरबी पुल हादसे (Morbi Bridge Collapse) से जुड़े एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि वह एक ऐसा सिस्टम लगाएंगे कि कमजोर हो रहे ब्रिज के बारे में पहले से पता चल जाएगा. उन्होंने कहा कि पुल कहीं भी खराब हो, उसके बारे में दिल्ली (Delhi) में कम्प्यूटर में पता चल जाएगा. 

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 30 अक्टूबर को मोरबी में हुए केबल पुल हादसे में 135 लोगों की मौत हो गई थी. चुनावी राज्य में इस दर्दनाक हादसे के बाद राज्य और केंद्र की बीजेपी नीत सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है. विपक्ष मोरबी पुल हादसे को लेकर सरकार से सवाल पूछ रहा है. हादसे को लेकर विपक्ष की ओर की जा रही आलोचना और मांगे जा रहे समाधान को लेकर एक सामाचार टीवी चैनल ने जब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से सवाल पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि कई पुलों का रिकॉर्ड तैयार किया है.

क्या कहा नितिन गडकरी ने?

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, ''मैं ऑस्ट्रेलिया गया था, दुनिया की टेक्नोलॉजी पर अध्ययन किया, नासिक में हमारे कुछ लोगों ने ऐसा एक रिसर्च किया है कि हम पुल को ऐसा एक सिस्टम लगा देंगे कि दिल्ली में बैठकर हमारे कम्प्यूटर पर हमको पता चलेगा कि कौन सा पुल गिरने वाला है, कौन सा कमजोर हुआ है. मैंने 80 हजार पुलों का एक रिकॉर्ड तैयार किया है और मैं अभी तीन-चार लाख पुलों का रिकॉर्ड तैयार करूंगा और कॉरपोरेशन, नगर परिषद और स्टेट, सबके ब्रिज का रिकॉर्ड एक जगह होगा और जहां ऐसा धोखा है, वहां रेड अलार्म बजेगा, तुरंत मैं कॉरपोरेशन को, राज्य सरकार को और एनएचएआई को बता दूंगा कि ये ब्रिज खराब है. इस पूरे सिस्टम को हम तैयार कर रहे हैं.''

'फिर कभी हादसा नहीं होगा'

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आगे कहा, ''मैं कोशिश करूंगा कि ये जो गुजरात की घटना है, इसके आधार पर प्रधानमंत्री जी से प्रार्थना करूंगा कि अगर इस प्रकार की टेक्नोलॉजी का सॉल्यूशन देश को मिल जाएगा तो आगे कोई एक्सीडेंट नहीं होगा.''

इस पुल हादसे का भी किया जिक्र

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हादसे में हुई मौते पर संवेदना जताते हुए आगे कहा, ''बीच में हमारे मुंबई-गोवा रोड पर ब्रिज बह गया, उसके कारण भी काफी मौतें हुईं, हमने उसको तुरंत बनाया, छह महीने में ब्रिज बना दिया, मुझे लगता है कि ये हादसा फिर से न हो, इसके लिए टेक्नोलॉजी का सॉल्यूशन लाकर काम करने की कोशिश करेंगे. 15-20 दिन में इसका पूरा प्रोफाइल तैयार करके हम इस बारे में क्रियान्व्यन करने की स्थिति में हैं और जल्द ही इस बारे में डिटेल साझा करेंगे.''

यह भी पढ़ें- Gujarat Election 2022: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपानी और डिप्टी सीएम नितिन पटेल नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
'जवाब तो मैं तब दूंगा, जब...', केजरीवाल से नाराज होकर क्या बोले अमित शाह
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
SIR विवाद: अमित शाह का राहुल गांधी को मैसेज, 'बचा-खुचा भी चला जाएगा, चुनाव जीतना है तो...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget