एक्सप्लोरर

Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक से दूर रहेंगे नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल, क्या है वजह?

Niti Aayog Meeting: नीति आयोग की बैठक 27 मई को नई दिल्ली में होगी. इसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. मीटिंग में मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे.

Niti Aayog Meeting: नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर विपक्ष और केंद्र सरकार में घमासान जारी है. इसमें दिख रही विपक्षी एकजुटता की छाप शनिवार (27 मई) को नई दिल्ली में होने वाली नीति आयोग की बैठक में भी दिखेगी.  नीति आयोग की मीटिंग में शामिल होने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने मना कर दिया है.

इन नेताओं ने ऐसे समय में ये कदम उठाया है जब 28 मई को नई संसद के उद्घाटन समारोह से विपक्षी दलों ने दूरी बनाने का एलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नीति आयोग की संचालन परिषद की आठवीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे. आयोग की संचालन परिषद में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री को शामिल होना है.

अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (26 मई) को पीएम मोदी को एक लेटर लिख कर कहा है कि दिल्ली में नौकरशाहों के तबादले पर केंद्र के अध्यादेश के कारण वह बैठक में शामिल नहीं हो पाऊंगा.उन्होंने आरोप लगाया कि देश में सहकारी संघवाद को ‘मजाक’ बना दिया गया है. आम आदमी पार्टी के नेता और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी नीति आयोग की मीटिंग का बहिष्कार करने का फैसला किया है. 

ममता बनर्जी क्यों शामिल नहीं हो रहीं?
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, टीएमसी चीफ ममता बनर्जी के नीति आयोग की बैठक में शामिल ना होने का कारण वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने काम की व्यस्तता बताया है. उन्होंने कहा कि इसको देखते मुझे और मुख्य सचिव को भेजने के अनुरोध को केंद्र सरकार ने ठुकरा दिया है. 

किन मुद्दों पर होंगी चर्चा?
नीति आयोग ने बताया कि मीटिंग विकसित भारत @2047: टीम इंडिया की भूमिका विषय पर होगी. आयोग ने बयान जारी कर कहा कि  दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश के तौर पर भारत अपने आर्थिक विकास पथ ऐसे चरण में है, जहां यह अगले 25 साल में तेज गति से वृद्धि हासिल कर सकता है. 

बयान के अनुसार, ‘‘बैठक में आठ मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी. ये मुद्दे हैं... विकसित भारत @ 2047, एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम) पर जोर, बुनियादी ढांचा और निवेश, अनुपालन को कम करना, महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य और पोषण, कौशल विकास, और क्षेत्र के विकास तथा सामाजिक बुनियादी ढांचा के लिए गति शक्ति. 

ये भी पढ़ें- अब दिल्ली में इस बैठक में नहीं शामिल होंगी ममता बनर्जी, नई संसद के उद्घाटन समारोह से दूर रहने का पहले ही कर चुकी हैं एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget