एक्सप्लोरर

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- ऑटो सेक्टर में आई मंदी के लिए ओला और उबर जिम्मेदार

वित्तमंत्री ने कहा कि लोग गाड़ी खरीदने की बजाय ओला और उबर का इस्तेमाल कर रहे हैं इस वजह से ऑटोमोबाइल सेक्टर प्रभावित है. कांग्रेस ने वित्तमंत्री के इस बयान पर निशाना साधा है.

नई दिल्ली: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने ऑटो सेक्टर में आई नरमी के पीछे ओला और उबर को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि आज युवा गाड़ी खरीदने की बजाय टैक्सी सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं, इसलिए ऑटो सेक्टर में नरमी आई है. चेन्नई में वित्तमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बात कही. कांग्रेस ने मंत्री के बयान पर निशाना साधा है.

सीतामरण ने कहा, ''ऑटोमोबाइल और कलपुर्जे के उद्योग बीएस 6 और युवाओं की मानसिकता की वजह से प्रभावित है जो गाड़ी खरीदने की बजाय ओला और उबर का इस्तेमाल करते हैं.'' वित्तमंत्री ने कहा कि युवा गाड़ी खरीदकर मासिक किस्त देने की बजाय ओला या उबर को पसंद कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में घटती बिक्री और नौकरी पर मंत्री ने कहा कि सरकारी विभागों को नई गाड़ियां खरीदने की इजाजत दे दी गई है.

कांग्रेस ने वित्तमंत्री के बयान पर निशाना साधा है. कांग्रेस ने कहा, ''बस और ट्रक की बिक्री में भी इसलिए गिरावट आई है क्योंकि युवाओं ने पहले की तरह इसे खरीदना बंद कर दिया. क्या यह सही नहीं है वित्तमंत्री सीतारमण?''

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- ऑटो सेक्टर में आई मंदी के लिए ओला और उबर जिम्मेदार

ऑटोमोबाइल सेक्टर संबंधित रिपोर्ट गाड़ियों के उत्पादन, बिक्री और निर्यात पर नजर रखने वाली संस्था सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटो मैनुफैक्चरर्स (सियाम) के मुताबिक सभी पैसेंजर वाहनों की बिक्री अगस्त महीने में 31.57 फीसदी की गिरावट आई है जिसमें पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट कारों की बिक्री में 41.09 फीसदी की गिरावट हुई है.

वहीं उत्पादन की बात करें तो इस साल अगस्त महीने में यात्री वाहनों के उत्पादन में 24.42 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. बता दें कि अगस्त महीने में कुल 2,77,432 यात्री वाहनों का उत्पादन हुआ है. पिछले साल इसी महीने में 3,67,094 पैसेंजर व्हीकल का उत्पादन हुआ था. गाड़ियों के निर्यात में केवल 2 फीसदी का इजाफा हुआ है. इस साल अगस्त महीने में 1,96,524 पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री हुई है जबकि पिछले साल जुलाई में 287,198 गाड़ियों की बिक्री हुई थी. दोपहिया वाहनों का प्रोडक्शन अगस्त में 17.08 फीसदी घट गया वहीं बिक्री में भी 22.24 फीसदी की गिरावट आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
अग्निवीरों को सरकार का दीवाली गिफ्ट, अमित शाह ने PM मोदी का जताया आभार
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
‘अपने मन की कुंठा से PM-HM पर अनर्गल बात करते दिखे’, BJP का राहुल गांधी पर हमला
दो महिलाओं पर हमले का विरोध, दलित, ईसाई समूहों और राजनीतिक दलों का बड़ा प्रदर्शन
2 महिलाओं पर हमले का विरोध, दलित, ईसाई समूहों और राजनीतिक दलों का बड़ा प्रदर्शन
ओवैसी ने गठबंधन से 'एलर्जी' रखने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, बोले- 'हम वोट बैंक नहीं'
ओवैसी ने गठबंधन से 'एलर्जी' रखने पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया, बोले- 'हम वोट बैंक नहीं'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
6 महीने के गर्भ के अबॉर्शन की मांग, SC ने खारिज की महिला की याचिका, 'पिता के अधिकारों का...?'
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget