एक्सप्लोरर

निर्भया केस: प्रकाश जावड़ेकर पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- कुछ घंटों में ही राष्ट्रपति को भेज दी थी दोषियों की दया याचिका

निर्भया केस: प्रकाश जावड़ेकर ने कुछ दिन पहले कहा था कि आम आदमी पार्टी की वजह से निर्भया केस के आरोपियों को फांसी होने में देरी हो रही है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान निर्भया केस को लेकर आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक-दूसरे पर निशाना साध रही हैं. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के आरोप पर पलटवार करते हुए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निर्भया केस को लेकर राजनीति करने के आरोप लगाए हैं. केजरीवाल चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली सरकार के स्वास्थ मंत्री सत्येंद्र जैन के इलेक्शन ऑफिस का उद्घाटन करने शकूरबस्ती विधानसभा क्षेत्र के सरस्वती विहार पहुंचे थे.

केजरीवाल बोले, ''दिल्ली सरकार ने निर्भया केस में दया याचिका को भी कुछ घंटों में राष्ट्रपति को भेज दिया था, हम क्यों डिले करेंगे दोषियों की सज़ा? दिल्ली सरकार की तरफ से कोई कोताही नहीं बरती जा रही. इसमें दिल्ली सरकार का कोई रोल नहीं है बल्कि केंद्र सरकार का है.'' कुछ दिनों पहले बीजेपी के केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आरोप लगाया था कि "दिल्ली सरकार की लापरवाही के चलते निर्भया के दोषियों की फांसी में देरी हुई है."

बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

केजरीवाल ने कहा, ''हमने शिक्षा , दवाई, बस में सफर करना इत्यादि फ्री कर दिया है क्योंकि हम एक कट्टर ईमानदार सरकार हैं. लोग कहते हैं कि 31 मार्च को फ्री सब्सिडी खत्म हो जाएगी. इसके जवाब में जनता को जवाब देते हुए केजरीवाल कहते हैं " जब तक केजरीवाल है तब तक आपकी सभी फ़्री चीजें जारी रहेंगी . उनको वोट दे दिया तो ज़रूर खत्म हो जाएंगी इसलिए वोट देते वक़्त ध्यान रखें "

केजरीवाल ने कहा, ''सत्येंद्र जैन जो कि पेशे से आर्किटेक्ट हैं, की मदद से हमने फ्लाईओवर बहुत कम लागत में बनाए हैं. जैसे वजीरपुर फ्लाईओवर सवा तीन सौ करोड़ का बनना था सत्येंद्र जैन ने केवल 200 करोड़ में पूरा कर दिया. लेकिन रानी झांसी फ्लाईओवर एमसीडी ने बनाया, जो कि बीजेपी के पास है और वो फ्लाईओवर 400-500 करोड़ का बनना था. बना डेढ़ हज़ार करोड़ का है ,और तो और बनाने में 15 साल लग गए. ये बीजेपी का मॉडल है. पूरे देश में यही होता है.''

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट आज हो सकती है जारी, इस सीट को लेकर पेंच फंसा

आम आदमी पार्टी इस चुनाव में अपना प्रतिद्वंद्वी किसे मानती है सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि ''पांच साल पहले आपने करिश्मा कर के दिखाया था जहां 70 में से 67 सीटें ' आप ' को दी थीं. इस बार भी करिश्मा होगा क्योंकि पांच साल होने के बाद भी हम जहां जाते हैं लोग हमारी पार्टी द्वारा किए गए कामों को गिना रहे हैं कमियां नहीं. दिल्ली की जनता ने एक छोटी सी नई पार्टी को मौका दिया और कांग्रेस ,बीजेपी जैसी बड़ी बड़ी पार्टियों को हमने पीछे छोड़ दिया था. आम लोगों के बीच खड़े केजरीवाल ने विश्वास जताया कि इस बार लोग काम पर वोट करेंगे क्योंकि हमने दिल्ली कि जनता द्वारा दिए गए मौके और जताए गए विश्वास का मान रखा है और दिल्ली के लिए काम किया है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
पाकिस्तान से जंग हुई तो क्या भारत के खिलाफ उतरेंगे तुर्किए-सऊदी? ‘मुस्लिम NATO’ प्लान जानिए
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
भारतीय रेल की बड़ी उपलब्धि! USBRL रूट से कश्मीर पहुंची ईंधन ले जाने वाली पहली ट्रेन
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
सुप्रीम कोर्ट के नए फॉर्मूले से हल होगा मथुरा विवाद? हिंदू-मुस्लिम प्रतिनिधियों की बैठक
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी
'मैं बाबा बागेश्वर तो नहीं...', IIT दिल्ली में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget