एक्सप्लोरर

'दो दिन की खबरें और फिर भूल गए लोग', गाजियाबाद गैंगरेप केस पर निर्भया की मां

निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि पता नहीं पुलिस को महिलाओं से कोई समस्या है या वह काम नहीं करना चाहती है. आशा देवी ने कहा कि पुलिस को ईमानदारी से काम करना चाहिए.

Nirbhaya Mother Asha Devi: गाजियाबाद के गैंगरेप केस (Ghaziabad Gangrape Case) ने झकझोर के रख दिया है. पुलिस के अनुसार पांच लोगों ने महिला के साथ दो दिनों तक रेप किया और फिर उसे बोरी में बंद करके सड़क किनारे फेंक दिया. महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस मामले में अब 2012 की रेप पीड़िता निर्भया की मां आशा देवी की प्रतिक्रिया सामने आई है.

'दो दिन की खबरें और फिर लोग भूल जाते हैं' 

उन्होंने बुधवार को कहा कि लोग भयानक बलात्कार के मामलों के बाद भी आसानी से आगे बढ़ जाते हैं. उन्होंने अधिकारियों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत कुछ नहीं करने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, "दो दिन की खबरें और फिर लोग भूल जाते हैं. निर्भया कांड को 10 साल हो चुके हैं, हम अभी भी अतीत में हैं."

'ज्यादातर मामले अदालतों में लंबित हैं'

पुलिस से सवाल करते हुए आशा देवी ने कहा, "पता नहीं पुलिस को महिलाओं से कोई समस्या है या वे काम नहीं करना चाहती है." उन्होंने कहा कि निर्भया को न्याय मिला, लेकिन उसके जैसे कई अन्य लोगों को नहीं मिला. ज्यादातर मामले अदालतों में ही लंबित हैं.

'पुलिस को ईमानदारी से काम करनी चाहिए'

इस स्थिति के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराते हुए उन्होंने कहा, "हर तरह से ऐसे मामलों के लिए पुलिस और सरकारें जिम्मेदार हैं. ये हर दिन हो रहा है. अगर हम वास्तव में सुरक्षा और न्याय चाहते हैं, तो पुलिस को ईमानदारी से काम करना चाहिए."

DCW ने गाजियाबाद गैंगरेप मामले में लिया संज्ञान

दिल्ली महिला आयोग ने मामले पर संज्ञान लेने के बाद कहा है कि गाजियाबाद में एक महिला के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया और उसे दो दिनों तक प्रताड़ित किया गया. महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड भी मिली है. गाजियाबाद गैंगरेप मामले ने 2012 में देश को झकझोर देने वाली भीषण निर्भया कांड की यादें ताजा कर दी हैं.

डीसीडब्ल्यू ने कहा कि महिला घटना की रात जन्मदिन समारोह से लौट रही थी. जब वह एक ऑटो का इंतजार कर रही थी तो उसका चार लोगों ने एक स्कॉर्पियो वाहन में अपहरण कर लिया और उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए.

डीसीडब्ल्यू ने कहा, "गिरोह दो दिनों तक उसके साथ बलात्कार और प्रताड़ित करता रहा. उन्होंने उसके गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाल दी. इसके बाद, उन्होंने उसे जूट के बैग में छिपा दिया और सड़क पर फेंक दिया. महिला खून से लथपथ हालत में मिली है और उसकी हालत बहुत गंभीर है."

ये भी पढ़ें-

बिलकिस बानो के दोषी ने पैरोल पर छूटने के दौरान की थी 'महिला से छेड़छाड़', अब विपक्ष ने उठाए सवाल

‘अलग-अलग कानून देश की एकता का अपमान’, केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
लद्दाख में कनेक्टिविटी-टूरिज्म पर फोकस, एयरफोर्स ने दी सिविल टर्मिनल निर्माण को मंजूरी
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?
सर्जियो गोर-अब्दुल्ला की मुलाकात पर उनके ही MP ने उठाए सवाल, क्या कहा?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget