एक्सप्लोरर

PNB घोटाला: ED ने नीरव मोदी और उसके करीबियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

PNB घोटाला: ईडी के आरोपपत्र में कुल 24 आरोपियों के नाम है. इसमें नीरव मोदी, उसके पिता, भाई नीशाल मोदी, बहन पूर्वी मोदी, रिश्तेदार मयंक मेहता और डिजाइनर जूलर्स कंपनी मेसर्स सोलर एक्सपोट्र्स, स्टेलर डायमंड्स और डायमंड्स आरअस शामिल हैं.

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो अरब डॉलर की पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी और उसके सहयोगियों के खिलाफ पहला आरोपपत्र (चार्जशीट) दाखिल किया है. ईडी ने कहा कि बैंकों से धोखाधड़ी कर लिये गये 6,400 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज की राशि को उसने और अन्य ने डमी कंपनियों के माध्यम से जायज कमाई साबित करने का प्रयास किया.

यह आरोप लगाया गया है कि ऐसे धन में से 5 करोड़ डॉलर मोदी के पिता दीपक मोदी को अंतरित किये गये. ऐसा कहा जात है वह बेल्जियम के एंटवर्प में है. अधिकारियों के अनुसार मनी लांड्रिंग निरोधक कानून (पीएमएलए) की विभिन्न धाराओं के तहत करीब 12,000 पृष्ठ का आरोपपत्र विशेष अदालत के समक्ष दायर किया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘अदालत आरोपपत्र पर जल्दी ही संज्ञान लेगी.’’

आरोपपत्र में कुल 24 आरोपियों के नाम है. इसमें नीरव मोदी, उसके पिता, भाई नीशाल मोदी, बहन पूर्वी मोदी, रिश्तेदार मयंक मेहता और डिजाइनर जूलर्स कंपनी मेसर्स सोलर एक्सपोट्र्स, स्टेलर डायमंड्स और डायमंड्स आरअस शामिल हैं. ईडी ने कहा, ‘‘इन कंपनियों और मोदी की फायरस्टार ग्रुप आफ कंपनी ने धोखाधड़ी कर गारंटी पत्रों (एलओयू) के जरिये 6,498 करोड़ रुपये प्राप्त किये. ये गारंटी पत्र पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की मुंबई में ब्राडी हाउस शाखा से प्राप्त किये गये.

इसमें कहा गया है कि प्राप्त कोष में कुछ का उपयोग विदेशी कंपनियों को भुगतान और पूर्व के गारंटी पत्रों के जरिये लिये कर्ज के भुगतान में किया गया. जांच एजेंसी ने आरोपपत्र में कहा, ‘‘जांच से यह पता चला कि हांगकांग, दुबई और अमेरिका की 17 विदेशी कंपनियों को फर्जी निर्यात और आयात के नाम पर भुगतान किये गये.’’

PNB घोटाला: नीरव मोदी लंदन में तो मेहुल चोकसी अमेरिका में चाहता है शरण

ईडी के अनुसार जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी विदेशी कंपनियां नीरव मोदी की ‘डमी’ कंपनियां थी. इन कंपनियों के जो निदेशक और शेयरधारक थे, वे सभी ‘डमी’ थे. साथ ही इसके कर्मचारी फायरस्टार ग्रुप आफ कंपनीज के पूर्व कर्मचारी थे. ये नीरव मोदी और उसके भरोसेमंद अधिकारी श्याम सुंदर वधवा (फायर स्टार के उपाध्यक्ष) और आदित्या नानावती और मिहिर भंसाली (अमेरिका में रह रहे नीरव मोदी के भागीदार) और साजु पोलोस थे. वधवा को इस मामले में ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुका है.

ऐसी संभावना है कि निदेशालय नीरव मोदी के मामा और जौहरी मेहुल चोकसी और उसकी कंपनियों के खिलाफ दूसरा आरोपपत्र दाखिल करेगा. उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने इस महीने की शुरूआत में दो आरोपपत्र दाखिल किये थे.

नीरव मोदी फरार है और मामले में अबतक ईडी की जांच में शामिल नहीं हुआ है. उसके और अन्य के खिलाफ विभिन्न आपराधिक कानूनों के तहत जांच चल रही है. इन सभी पर पीएनबी के कुछ अधिकारियों के साथ साठगांठ कर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के साथ 13,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. दोनों आपराधिक मामला दर्ज होने से पहले देश छोड़कर फरार हो गये.

आज फिर 36 पैसे महंगा हुआ पेट्रोल, दिल्ली में ₹77.83 तो मुंबई में बिक रहा है ₹85.65 प्रति लीटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget