एक्सप्लोरर

नीरव मोदी और माल्या जैसे भगोड़ों को भारत वापस लाएगी मोदी सरकार- प्रकाश जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''नीरव मोदी से जुड़ा घोटाला पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में शुरू हुआ और उसे कांग्रेस का संरक्षण हासिल था. लूटकर भागने वाले एक एक व्यक्ति को मोदी सरकार वापस ला रही है.''

जयपुर: नीरव मोदी, विजय माल्या व मेहुल चौकसी से जुड़े कथित वित्तीय घोटालों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को कहा कि मोदी सरकार इन सब भगोड़ों को भारत वापस लाएगी. जावड़ेकर ने कहा, ''नीरव मोदी हाल ही में लंदन में दिखा तो कांग्रेस वाले खुश हो गए कि हमारा लाडला लंदन में अच्छी तरह से जिंदगी जी रहा है. लेकिन मैं चेतावनी देना चाहता हूं कि ये मोदी सरकार है, इसलिए देश को लूटकर भागने वाले एक एक व्यक्ति को मोदी सरकार वापस ला रही है.''

जावड़ेकर ने आरोप लगाया कि नीरव मोदी के पीएनबी घोटाले की शुरुआत कांग्रेस की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान हुई थी और कांग्रेस ने उसे और विजय माल्या सहित ऐसे अन्य लोगों को सरंक्षण दिया. उन्होंने कहा, ''उन्हें बैंकों को लूटने की अनुमति दी गयी. तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी कहा कि किंगफिशर एयरलाइंस की मदद की जानी चाहिए. वह कांग्रेस की ही सरकार थी जिसने उन्हें जमाकर्माताओं का धन ले जाने की अनुमति देने के फैसले किए.'’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जावड़ेकर ने कहा कि राहुल ने 13 सितंबर 2013 को नीरव मोदी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और अगले ही दिन इलाहाबाद बैंक ने उसे 1550 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर कर दिया.

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''नीरव मोदी से जुड़ा घोटाला पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के शासन में शुरू हुआ और उसे कांग्रेस का संरक्षण हासिल था. तब ये लोग इसलिए नहीं भागे क्योंकि वे जानते थे कि कांग्रेस के शासन में उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी. अब मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वे अपने खिलाफ कार्रवाई के डर से भाग लिए.'' उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण व सुबोध कांत सहाय नीरव मोदी की फर्म के कार्यक्रम में शामिल हुए थे.

मंत्री ने कहा विजय माल्या के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है. सरकार अगस्तावेस्टलैंड घोटाले में आरोपी क्रिश्चियन मिशेल को भी यहां ला चुकी है.

पीएम मोदी देश को बताएं मसूद अजहर को बीजेपी सरकार ने रिहा किया- राहुल गांधी

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Case LIVE: SC रद्द करेगा FIR? दिल्ली पुलिस ने 13 मामलों में लिया बड़ा फैसला
CJP प्रोटेस्ट केस LIVE: SC रद्द करेगा FIR? दिल्ली पुलिस ने 13 मामलों में लिया बड़ा फैसला
उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी, गोवा लौटी IndiGo फ्लाइट
उड़ान भरते ही विमान में आई खराबी, गोवा लौटी IndiGo फ्लाइट
रूस की सेना में फंसे कितने भारतीयों की हुई मौत? विदेश मंत्रालय ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा
रूस की सेना में फंसे कितने भारतीयों की हुई मौत? विदेश मंत्रालय ने बताया चौंकाने वाला आंकड़ा
Xप्लेन: क्या CJP मोदी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है?
Xप्लेन: क्या CJP मोदी सरकार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रही है?

वीडियोज

AI BRAIN SURGERY: AI ने की दुनिया की पहली 'ब्रेन' सर्जरी, Rhys Hibbert हो गए ठीक... हो गया चमत्कार!
अंकित का मर्डर...साजिश की बिसात...'शह-मात' का खेल !
भारतीय नौसेना की ताकत मजबूत, कई खूबियों से लैस है INS निपुण
दौड़ती बस में छात्रा से गैंगरेप..पुलिस सोती रही!?
Bilawal Bhutto की विलायती बेगम आने वाली हैं ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest Case LIVE: SC रद्द करेगा FIR? दिल्ली पुलिस ने 13 मामलों में लिया बड़ा फैसला
CJP प्रोटेस्ट केस LIVE: SC रद्द करेगा FIR? दिल्ली पुलिस ने 13 मामलों में लिया बड़ा फैसला
अमृतसर में सांसद तरुण चुघ के घर AAP का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
अमृतसर में सांसद तरुण चुघ के घर AAP का प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
'सोना नहीं खरीदें, विदेश घूमने...', GDP पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश
'सोना नहीं खरीदें, विदेश घूमने न जाएं', GDP पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश
IPL 2027 में धोनी बन सकते हैं CSK के मेंटॉर, कोच की तलाश अब भी जारी
IPL 2027 में धोनी बन सकते हैं CSK के मेंटॉर, कोच की तलाश अब भी जारी
थिएटर के बाद अब ओटीटी पर गर्दा उड़ाएगी 'आवारापन 2', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर गर्दा उड़ाएगी 'आवारापन 2', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
सिंधु जल संधि पर फैसले के बाद जहर उगलने लगा PAK, हिना रब्बानी बोलीं- 'भारत को...'
सिंधु जल संधि पर फैसले के बाद जहर उगलने लगा PAK, हिना रब्बानी बोलीं- 'भारत को...'
बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 का आवेदन टला, आज से शुरू नहीं होगी प्रक्रिया
बिहार शिक्षक भर्ती TRE 4.0 का आवेदन टला, आज से शुरू नहीं होगी प्रक्रिया
White Socks Washing Tips: काले पड़ गए हैं सफेद मोजे? 1 आसान ट्रिक से चमकेंगे नए जैसे
काले पड़ गए हैं सफेद मोजे? 1 आसान ट्रिक से चमकेंगे नए जैसे
Embed widget