एक्सप्लोरर

गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत मामले में नौवां आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली: गोरखपुर BRD मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी पुष्पा सेल्स का डायरेक्टर मनीष भंडारी गिरफ्तार. पुलिस ने भंडारी को गोरखपुर देवरिया बाईपास से गिरफ्तार किया है. मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के मामले में अबतक सभी 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. पुलिस और एसटीएफ भंडारी का तलाश महीने भर से कर रही थी.

BRD मेडिकल कॉलेज में 10 और 11 अगस्त को 36 बच्चों की मौत हुई थी. आरोप है कि बच्चों की मौत ऑक्सीजन की सप्लाई ना होने की वजह से हुई थी. लेकिन यूपी की योगी सरकार इस आरोप से इंकार करती रही. मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद काफी विवाद हुआ. राहुल गांधी से लेकर अखिलेश यादव तक उन परिवारों से मिले, जिनके बच्चों की मौत हो गई थी. उस समय यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लोकसभा सांसद थे. इस पूरे मामले को प्रधानमंत्री ऑफिस ने पूरी गंभीरता से लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी ने चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार को जांच के आदेश दिए.

BRD जांच रिपोर्ट के आधार पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. केस दर्ज होने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल राजीव मिश्र, उनकी पत्नी डॉ पूर्णिमा शुक्ल, एनिसथिसिया विभाग के हेड डॉ सतीश कुमार और डॉं काफ़िल खान समेत सभी आरोपी अंडर ग्राउंड हो गए थे. जिसके बाद योगी सरकार ने इन्हें पकड़ने के लिए स्पेशल टास्क फ़ोर्स यानि एसटीएफ़ को भी लगाया. इस केस में पहली गिरफ्तारी डॉ राजीव और उनकी पत्नी की हुई जिन्हें कानपुर के एक बड़े वकील के घर से गिरफ्तार किया गया. इन दोनों को सरकार गिरफ्तारी के पहले ही निलंबित कर चुकी थी. आरोप है कि डॉ राजीव के प्रिंसिपल रहते मेडिकल कॉलेज में सिर्फ उनकी पत्नी की चली, और वही कमीशन से लेकर ट्रांसफर तक देखती थीं.

मेडिकल कॉलेज में जिस दिन ऑक्सीजन की सप्लाई रुकी उस दिन प्रिंसिपल राजीव छुट्टी पर थे. उनकी जगह डॉ सतीश को प्रिंसिपल इंचार्ज बनाया गया और वो भी छुट्टी पर चले गए थे. डॉ सतीश ने पुलिस के डर से कोर्ट में खुद ही सरेंडर कर दिया. इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे डॉ काफ़िल खान को एसटीएफ ने गोरखपुर से गिरफ्तार किया. डॉ काफ़िल पर अपनी पत्नी के अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करने का भी आरोप है. यूपी की योगी सरकार इन सभी आरोपियों को जल्द सजा दिलवाने की तैयारी में है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निर्दयी न बनें, बच्चों तक खाना पहुंचने दें', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल की केंद्र सरकार से अपील
'निर्दयी न बनें, बच्चों तक खाना पहुंचने दें', जंतर-मंतर प्रदर्शन पर कपिल सिब्बल की केंद्र सरकार से अपील
CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, 26 जुलाई को देशभर में निकाला जाएगा कैंडल मार्च
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, PM मोदी मांगें माफी', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखी की तीन मांगें
CJP Protest: बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद
बैरिकेड्स और लोहे की चादरों से जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट सील, भारी पुलिस फोर्स के साथ सड़कें बंद

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget