एक्सप्लोरर

श्रमिक ट्रेनों में सोमवार से नौ मुसाफिरों की मौत, मुजफ्फरपुर स्टेशन पर मृत मां को जगाता रहा बच्चा

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर अपनी मृत मां को एक बच्चा जगता हुआ दिखा.ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मुजफ्फरपुर/नई दिल्ली: प्रचंड गर्मी, भूख और प्यास से प्रवासी मजदूरों की परेशानी और बढ़ने के बीच सोमवार से श्रमिक विशेष ट्रेनों में नौ यात्रियों की मौत हुई है. दिल को दहला देने वाली एक घटना में बिहार में रेलवे प्लेटफॉर्म पर एक बच्चा अपनी मृत मां को जगाने का प्रयास कर रहा था.

अधिकतर मृतक पहले से थे बीमार- रेलवे

श्रमिकों को उनके गृह राज्य में भेजने के लिए एक मई से आरंभ गैर वातानुकूलित ट्रेनों में कुछ मौत पहले भी हुई थी. रेलवे ने बुधवार को कहा कि अधिकतर मौत के मामले में मृतक पहले से स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रहे थे. हालांकि, आरोप लग रहे हैं कि इन मुसाफिरों की मौत भूख और प्यास से हुई है.

तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव ने बच्चे की घटना का वीडियो किया ट्वीट 

सोमवार से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली अलग-अलग ट्रेनों में नौ लोगों की मौत हुई लेकिन दोनों राज्यों में रेलवे और नागरिक प्रशासन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के करीबी संजय यादव ने एक बच्चे की घटना का वीडियो ट्वीट किया. दिल को झकझोर देने वाली इस घटना में अपनी मां की मौत से बेखबर बच्चा उनके पास जाने की कोशिश कर रहा था.

अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर आई थी प्रवासी महिला श्रमिक

महिला की पहचान उरेश खातून (35) के तौर पर हुई. वीडियो में दिख रहा है कि महिला का शव प्लेटफॉर्म पर पड़ा हुआ था और इस दौरान ट्रेनों के आने-जाने की भी घोषणा हो रही थी. वहीं मुजफ्फरपुर में राजकीय रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि यह घटना 25 मई को हुई थी जब प्रवासी महिला श्रमिक विशेष ट्रेन से अहमदाबाद से मुजफ्फरपुर आई थी.

महिला के साथ मौजूद थे उसके रिश्तेदार

उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि मधुबनी जाने वाली ट्रेन में महिला की मौत हुई. महिला के साथ उसकी बहन और अन्य रिश्तेदार भी थे. रेलवे ने कहा कि महिला पहले से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना कर रही थी और हाल में उनकी सर्जरी भी हुई थी. मुजफ्फरपुर से ही एक प्रवासी मजदूर के साढ़े चार साल के बेटे की मौत की भी सूचना मिली है. मुजफ्फरपुर में रेलवे स्टेशन पर बच्चे की मौत हो गयी जबकि उसका पिता अपने बच्चे के लिए दूध की तलाश में भटक रहा था.

 70 साल के वशिष्ठ शख्स की हुई ट्रेन में मौत

वहीं बिहार के दानापुर में 70 साल के वशिष्ठ का शव मुंबई-दरभंगा ट्रेन से उतारा गया. उन्हें दिल की बीमारी थी. महतो मुंबई में उपचार के बाद अपने परिवार के साथ लौट रहे थे. मैहर और सतना के बीच उनकी मौत हो गई. इसके अलावा बुधवार सुबह वाराणसी रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में दो प्रवासी श्रमिक मृत पाए गए. उत्तर-पूर्वी रेलवे के प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि ट्रेन मुंबई में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से वाराणसी में मंडुआडीह स्टेशन पहुंची थी.

उनमें से एक की पहचान उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी दशरथ प्रजापति (30) के तौर पर हुई. वह दिव्यांग थे और मुंबई में किडनी संबंधी परेशानी का उन्होंने उपचार कराया था. पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बताया कि सूरत-हाजीपुर ट्रेन में 58 साल के श्रमिक उत्तर प्रदेश के बलिया में मृत पाए गए. कानपुर में झांसी-गोरखपुर ट्रेन में दो प्रवासी श्रमिक मृत मिले. एक की पहचान राम अवध चौहान (45) के तौर पर हुई. दूसरे श्रमिक की पहचान नहीं हो पाई.मध्य प्रदेश में वापी-दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन ट्रेन में बहराइच के निवासी शेख सलीम का शव मिला.

ये भी पढ़ें-

ताजा अपडेट: कोरोना वायरस के 24 घंटे में 6566 मरीज बढ़े, 194 की मौत, अबतक 4531 लोगों ने गंवाई जान

पाकिस्तान: लॉकडाउन में शादी के रंग में पड़ा भंग, गिरफ्तारी के बाद दूल्हा समेत 12 लोग भेजे गए क्वॉरंटीन सेंटर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget