एक्सप्लोरर

Nikki Yadav Murder Case: '... नहीं है कोई पछतावा', निक्की यादव मर्डर के आरोपी साहिल और उसके पिता ने खोले कई राज

Delhi Police Crime Branch: दिल्ली के सनसनीखेज निक्की यादव हत्याकांड को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं. हत्या के आरोपी साहिल गहलोत ने पुलिस के सामने बहुत कुछ कबूल किया है.

Nikki Murder Case: निक्की यादव हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी साहिल गहलोत की रिमांड खत्म होने के बाद उसे दिल्ली के द्वारका कोर्ट में पेश किया गया. जहां उसकी दो दिन रिमांड और बढ़ा दी गई है. क्राइम ब्रांच की रिमांड के दौरान रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं. पूछताछ में साहिल ने बताया कि हत्या से पहले जब वो और निक्की गाड़ी में निकले थे तो उसने ऐसा प्लान बनाया कि हत्या नहीं बल्कि रोड एक्सीडेंट लगे.

साहिल के प्लान के मुताबिक, वो निक्की को गाड़ी से धक्का दे दिया जाए और ऐसा लगे कि रोड एक्सीडेंट में मौत हुई है लेकिन ऐसा हो नहीं सका तो उसने निगमबोध घाट में हत्या की वारदात को अंजाम दिया. साहिल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली पुलिस ने साहिल के पिता कजिन और दोस्तो को गिरफ्तार किया है.

साहिल के पिता को नहीं है कोई मलाल

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, साहिल के पिता वीरेंद्र को कोई पछतावा नही है. वीरेंद्र को इस हत्या का कोई मलाल नहीं है. सूत्रों की मानें तो साहिल के पिता वीरेंद्र पर पहले से दो मुकदमे दर्ज हैं. जिसमें से एक हत्या का मामला भी है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, निक्की यादव हत्या करने से पहले पिता को सब पता था और उसने साहिल का पूरा साथ दिया. जब साहिल के पिता से पूछताछ की गई तो उसने पुलिस को बताया कि उन्हें किसी भी तरह से निक्की को रास्ते से हटाना था. उधर, पुलिसकर्मी नवीन जो साहिल की मौसी का लड़का है. उसपर भी 354 का मुकदमा कांझावला थाने में दर्ज़ है.

साहिल का कजिन भी शामिल

जब साहिल ने निक्की की हत्या कर दी तब इसने सबसे पहले अपने कजिन नवीन को बता दिया और सीधा अपने ढाबे पर पहुंचा उसके बाद इन सभी ने मिलकर बॉडी फ्रिज में रख दी. प्लान के मुताबिक, साहिल की शादी के बाद में निक्की यादव के शव को ठिकाने के लिए तैयारी शुरु कर दी थी लेकिन ये लोग अपने प्लान में कामयाब नहीं हो पाए और भांडा फूट गया.

ये भी पढ़ें: Nikki Yadav Murder Case: निक्की हत्याकांड के आरोपी साहिल की पुलिस रिमांड दो दिन और बढ़ी, फ्रिज से मिली थी लाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
Xप्लेन: 'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
'कश्मीर भारत का हिस्सा', US एम्बेसडर सर्जियो का बयान इंडिया के लिए क्या मायने?
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
वायु सेना का हुआ था इस्तेमाल…, किरेन रिजिजू का राहुल के आरोपों पर करारा पलटवार
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब
क्या चीन अरुणाचल प्रदेश में 60 KM अंदर घुसा? अब आया भारत सरकार का जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget